search

बांका में युवक को अगवा कर बेरहमी से पीटा, मरा समझकर कीचड़ में फेंका

Chikheang 2026-1-22 11:56:36 views 881
  

अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)



संवाद सूत्र, धोरैया (बांका)। प्रखंड क्षेत्र के चलना गांव में बुधवार तड़के एक युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई किए जाने के बाद उसे मरा समझकर कीचड़ भरे गड्ढे में फेंक दिया गया।

सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने पर युवक को अचेत अवस्था में बरामद किया गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल की पहचान चलना गांव निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री है। होश में आने के बाद राजेश ने बताया कि गांव में किसी बात को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था।

बुधवार की अहले सुबह करीब तीन बजे जब वह मवेशियों को बाहर निकालने के लिए घर से बाहर निकला, तभी पहले से घात लगाए मुंह ढके दो लोगों ने उसे पकड़ लिया। कुछ ही देर में करीब आधा दर्जन लोग वहां पहुंचे और उसे जबरन उठाकर रकौली जोर की ओर ले गए।
लाठी-डंडों से बेरहमी से की गई पिटाई

पीड़ित के अनुसार, सुनसान स्थान पर उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। हमलावरों ने पहचान छिपाने के लिए शरीर पर चादर ओढ़ रखी थी। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावरों ने उसे मृत समझकर कीचड़ भरे गड्ढे में फेंक दिया और फरार हो गए।

सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने कीचड़ में पड़े युवक को देखा और स्वजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169093