search
 Forgot password?
 Register now
search

चंद्रपुर में अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस, फायदा उठाने में लगी भाजपा; किसका बनेगा मेयर?

cy520520 Yesterday 22:56 views 704
  

चंद्रपुर महानगरपालिका में कांग्रेस सबसे बड़ा दल।



ओमप्रकाश तिवारी, मुंबई। महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनावों में कांग्रेस को जिन चंद क्षेत्रों में सफलता मिली है, उनमें विदर्भ की चंद्रपुर महानगरपालिका एक है।

लेकिन यहां सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बावजूद पार्टी के दो नेता आपस में ही लड़ रहे हैं, और एक-दूसरे पर पार्टी पार्षदों के अपहरण का आरोप लगा रहे हैं।
चंद्रपुर महानगरपालिका में कांग्रेस सबसे बड़ा दल

चंद्रपुर की सांसद प्रतिभा धानोरकर है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनके पति सुरेश (बालू) धानोरकर कांग्रेस से जीतनेवाले अकेले सांसद थे।

बीच कार्यकाल उनकी मृत्यु हो जाने के कारण उनकी विधवा प्रतिभा धानोरकर को टिकट भी मिला, और जातीय समीकरण व सहानुभूति लहर के कारण वह जीत भी गईं।

जबकि चंद्रपुर के बगल के ही विधानसभा क्षेत्र ब्रम्हपुरी से लगातार चुनकर आनेवाले कांग्रेस के कद्दावर नेता विजय वडेट्टीवार पूरे विदर्भ की राजनीति पर अपना प्रभाव रखते हैं। महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के 27 को भाजपा के 23 पार्षद जीते हैं।
महापौर पद पर खींचतान

शिवसेना (यूबीटी) को छह, शिवसेना (शिंदे) को एक, अन्य पंजीकृत दलों को पांच और निर्दलियों को दो सीटें मिली हैं। 66 सदस्यों वाली महानगरपालिका में बहुमत के लिए 34 सीटें चाहिएं। कांग्रेस इस आंकड़े से सिर्फ सात सीट पीछे है।

लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद से ही बहुमत का आंकड़ा जुटाने के बजाय प्रतिक्षा धानोरकर एवं विजय वडेट्टीवार अपने-अपने गुट का महापौर बनाने के लिए लड़ रहे हैं।

वडेट्टीवार ने अपने समर्थक पार्षदों को अपने घर में कैद कर रखा है, तो प्रतिभा धानोरकर उनपर पार्षदों के अपहरण का आरोप लगाकर अपने समर्थक पार्षदों को होटल में रखने की बात कर रही हैं।

धानोरकर ने साफ कह दिया है कि चंद्रपुर उनके लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां वडेट्टीवार को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। नहीं तो वह भी ब्रम्हपुरी की राजनीति में दखल देना शुरू करेंगे। वडेट्टीवार ने इसका उत्तर देते हुए कहा है कि सांसद को अपने आप को जिले का मालिक नहीं समझना चाहिए।
कांग्रेस की अंदरूनी कलह का फायदा उठाने को तैयार

कांग्रेस की इस अंतर्कलह के बीच भाजपा भी अपने लिए अवसर तलाशने लगी है। भाजपा के दो दिग्गज नेताओं सुधीर मुनगंटीवार एवं हंसराज अहीर का क्षेत्र भी चंद्रपुर ही है। 2017 में 39 सीटें पाकर भाजपा ने ही अपना महापौर बनाया था।

मुनगंटीवार ने दावा किया है कि कांग्रेस के कई पार्षद उनके संपर्क में हैं। कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई को देखते हुए भाजपा ने अन्य छोटे दलों से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

इन परिस्थितियों में यदि भाजपा चंद्रपुर महारनगरपालिका में आपरेशन लोटस को अंजाम दे दे, या अपना समर्थन किसी छोटे दल को देकर उसका महापौर बनवा दे, तो ताज्जुब नहीं होना चाहिए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151394

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com