search

400 रुपये के लिए गला काटकर हत्या करने वाले अपराधी को पुलिस ने दबोचा, आठ साल बाद हुई गिरफ्तारी

cy520520 2026-1-21 21:27:52 views 978
  arrested



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कंझावला इलाके में 400 रुपया और एक मोबाइल फोन को लेकर झगड़े में मलखान नाम के युवक की चाकू से बेरहमी से गला काटकर हत्या करने वाले माेविन खान को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद बीते आठ साल से फरार था। इस दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अलग-अलग राज्यों बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में जगह बदलता रहा। कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके खिलाफ आरोप पत्र भी दायर किया जा चुका है।

डीसीपी क्राइम ब्रांच पंकज कुमार के मुताबिक मोविन खान, गांव पटेरा, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। कई साल पहले वह दिल्ली आया था। यहां रहकर वह मजदूरी करता था। 2016 में लेबर चौक, कंझावला में मज़दूरी करने के दौरान उसकी मलखान से परिचय हुआ था। घटना से चार दिन पहले मोविन खान और मलखान के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके कारण मोविन खान के मन में मलखान के प्रति दुश्मनी पैदा हो गई जिससे उसने मलखान को मारकर बदला लेने का फैसला किया।

31 दिसंबर 2016 को मोविन खान ने मलखान को मारने के इरादे से एक चाकू लिया। एक जनवरी 2017 को मोविन खान को मलखान एक खेत में नशे की हालत में मिलने पर उसने उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद मोविन खान मौके से फरार हो गया और लगातार ठिकाना बदलता रहा। कुछ समय के लिए वह अपने गांव भी चला गया फिर उसने जल्द गांव भी छोड़ दिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने परिवार वालों को भी अपनी लोकेशन नहीं बताई।

क्राइम ब्रांच को आरोपित को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपने पर एसीपी अशोक शर्मा व इंस्पेक्टर पंकज ठकरान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहले मोविन खान के गांव पटेरा, मध्य प्रदेश में छापे मारे। वहां पता चला कि वह अपनी पत्नी के साथ किसी अज्ञात जगह पर चला गया है। इसके बाद जानकारी जुटा बिहार और झारखंड में भी कई बार छापेमारी की गई लेकिन वह उन जगहों पर नहीं मिला। करीब पांच माह तक जांच के बाद अंतत: उसे आगरा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- 1000 से ज्यादा चोरी की कारें खरीदने-बेचने वाला कुख्यात वाहन चोर सारिक उर्फ साटा गिरफ्तार, मणिपुर से दबोचा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164494