search

श्रीलंका ने वनडे स्‍क्‍वाड का किया एलान, इंग्‍लैंड को घर में रौंदने की जिम्‍मेदारी चरित असलंका को मिली

Chikheang 2026-1-21 21:27:46 views 768
  

श्रीलंका टीम



कोलंबो, प्रेट्र। श्रीलंका ने बुधवार को इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह सीरीज 22 जनवरी से कोलंबो के आरपीआईसीएस स्टेडियम में शुरू होगी।

चरित असलंका इस सफेद गेंद की सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे। श्रीलंका ने अपनी पिछली वनडे सीरीज की अधिकांश टीम को बरकरार रखा है। पाकिस्तान के विरुद्ध पिछली वनडे सीरीज में खेलने वाले 14 खिलाड़‍ियों को फिर से मौका दिया गया है, जिससे 3-0 की हार के बावजूद टीम प्रबंधन निरंतरता बनाए रखने के इरादे को दर्शाता है।

असलंका की अगुआई वाली टीम की बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है, जिसमें पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा और सदीरा समरविक्रमा शामिल हैं। मध्यक्रम में कामिंदु मेंडिस और जनिथ लियानगे भी मौजूद हैं।
श्रीलंका का वनडे स्‍क्‍वाड इस प्रकार है:

चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, पवन रथनायके, धनंजय डी सिल्वा, जनिथ लियानगे, कामिंदु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, वानिंदु हसरंगा, जेफ्री वैंडरसे, महीश तीक्ष्णा, मिलान रथनायके, असिता फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, इशान मलिंगा।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने विश्‍व कप से पहले चली अहम चाल, पूर्व भारतीय कोच को सौंपी अहम जिम्‍मेदारी

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: श्रीलंका टीम के कप्तान होंगे दासुन शनाका, सामने आया प्रारंभिक स्‍क्वॉड
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169013