search

दिल्ली से पूर्वांचल के लिए वीकेंड स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, टाइमिंग-रूट भी हो गया तय

deltin33 2026-1-21 19:26:32 views 1092
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। ट्रेनाें में अधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे दिल्ली से लखनऊ होकर वाराणसी के लिए वीकेंड स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 04024 स्पेशल दिल्ली से 23 व 25 जनवरी को शाम 7:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद होकर लखनऊ रात 3:30 बजे होते हुए रायबरेली-मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन होकर वाराणसी सुबह 9:40 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह 04023 स्पेशल वाराणसी से 24 व 26 जनवरी को शाम 6:35 बजे चलकर लखनऊ रात 12:20 बजे होते हुए दिल्ली सुबह 8:50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल श्रेणी की बोगियां होंगी।

29 को रोककर चलेंगी ट्रेनें

उत्तर रेलवे के अमृतसर- जालंधर सिटी रेलखंड पर निर्माण कार्य के कारण 29 जनवरी को ब्लाक रहेगा। इस कारण 13005 हावडा अमृतसर पंजाब मेल 29 जनवरी को रास्ते में 3:45 घंटे रोकी जाएगी। वहीं, 15707 कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस 45 मिनट, 15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस 2:10 घंटे रोकी जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477947