search

सोशल मीडिया से रेकी, भीड़ में वारदात : पन्ना में अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

LHC0088 2026-1-21 18:56:59 views 1274
  

पुलिस ने महिला गिरोह को पकड़ा।  



डिजिटल डेस्क, जबलपुर। पन्ना जिले में सोशल मीडिया पर प्रचारित बड़े धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय महिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मऊ और जौनपुर जिलों की रहने वाली छह महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मंगलसूत्र, एक कार सहित करीब छह लाख रुपये का सामान बरामद किया है।
सोशल मीडिया से जुटाती थीं जानकारी

पुलिस के अनुसार, यह शातिर गिरोह इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े सत्संग, मेलों और धार्मिक आयोजनों की जानकारी जुटाता था। आयोजन की तारीख, स्थान और संभावित भीड़ का अंदाजा लगाकर आरोपी पहले से पूरी योजना बनाते और फिर किराए की कार से वारदात को अंजाम देने पहुंचते थे।

यह भी पढ़ें- राजगढ़ में पत्‍नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, शिवपुरी के जंगल में पति की गला घोंटकर हत्या, गड्ढे में दफनाया शव
भीड़ और अफरा-तफरी बनी हथियार

गिरोह की महिलाएं भीड़भाड़ और अव्यवस्था का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लेती थीं। ताजा मामला सलेहा थाना क्षेत्र के श्यामगिरी का है, जहां हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान मची अफरा-तफरी के बीच आरोपियों ने दो महिलाओं के मंगलसूत्र पार कर दिए।
पुलिस की सतर्कता से गिरफ्तारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की और छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह संगठित तरीके से विभिन्न राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता रहा है।

पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य अपराधों और संभावित साथियों की जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि बड़े धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें और कीमती आभूषण पहनने से बचें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166948