search

बलियापुर कृषि विज्ञान केंद्र में लाखों के कृषि उपकरण चोरी, पुलिस जांच में जुटी

LHC0088 2026-1-21 17:27:31 views 768
  

धनबाद के बलियापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र।  



जागरण संवाददाता, बलियापुर (धनबाद)। बलियापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर स्थित कृषि अभियंत्रण कार्यशाला इकाई का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के कृषि उपकरण चोरी कर ले गए। चोरी गए सामानों में दो वेल्डिंग सेट, चार ग्राइंडिंग मशीन, इनवर्टर के दो बैटरी सहित अन्य सामान शामिल है।

इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार की रात चोर कृषि अभियंत्रण कार्यशाला इकाई के पीछे से केंद्र परिसर में घुसे और अभियंत्रण कार्यशाला इकाई में लगे तीन तालों को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

रविवार होने के कारण सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र के संजय कुमार द्वारा इसकी लिखित शिकायत बलियापुर थाना में किया गया है। बलियापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गए है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166844