search

Basant Panchami पर बन रहा बुधादित्य और सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, करियर में होगी खूब तरक्की

deltin33 2026-1-21 16:26:50 views 1247
  

Basant Panchami 2026: मां सरस्वती को समर्पित है वसंत पंचमी (Image Source: AI-Generated)



दिव्या गौतम, एस्ट्रोपत्री। वसंत पंचमी का पर्व हर वर्ष माघ मास की शुक्ल पक्ष पंचमी को बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह पर्व 23 जनवरी (Basant Panchami 2026 Date) को है। इसे विद्या, ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती के प्रादुर्भाव से जोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सूर्य की ऊर्जा और पीले रंग का प्रभाव विशेष रूप से शुभ होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन किए गए कार्यों और पूजा से बुद्धि, सफलता और समृद्धि में वृद्धि होती है। बच्चों और विद्यार्थियों के लिए यह दिन विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।

  

  
वसंत पंचमी के दिन का ग्रह और तिथि योग

वसंत पंचमी 23 जनवरी को पड़ रही है इस दिन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि, गुरु बृहस्पति और शुक्र देव की अनुकूल स्थिति, और गुरु-चन्द्र योग विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन ग्रह योगों के कारण विद्या की प्राप्ति, मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द में वृद्धि होती है। खासतौर पर जो विद्यार्थी और ज्ञानार्जन के इच्छुक लोग इस दिन पूजा और व्रत करते हैं, उनके लिए यह दिन अत्यंत शुभ होता है। शास्त्रों में इसे धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से भी लाभदायक माना गया है।

साथ ही, इस वर्ष वसंत पंचमी पर बुधादित्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। सूर्य देव और बुध देव की युति से बनने वाला बुधादित्य योग करियर, शिक्षा और व्यापार में उन्नति देने वाला माना जाता है। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरू किए गए कार्यों के सफल होने की संभावना प्रबल होती है। इन शुभ योगों के प्रभाव से वसंत पंचमी का यह पर्व न केवल आध्यात्मिक, बल्कि भौतिक दृष्टि से भी अत्यंत फलदायी बन रहा है।
वसंत पंचमी के शुभ योग से जीवन में लाभ

वसंत पंचमी के शुभ योगों का प्रभाव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा और व्रत करने से विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता प्राप्त होती है और उनकी एकाग्रता व स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। वहीं, करियर और पेशेवर जीवन में यह दिन नए अवसर और तरक्की के संकेत देता है।

व्यापारियों के लिए यह दिन निवेश, नए व्यवसाय या योजनाओं की शुरुआत के लिए अत्यंत अनुकूल माना जाता है। माता-पिता और परिवारजन इस दिन अपने बच्चों को आशीर्वाद देते हैं, जिससे उनका भविष्य उज्जवल और बुद्धि में वृद्धि होती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन किए गए उपाय से जीवन में समृद्धि, खुशहाली और आध्यात्मिक उन्नति संभव होती है।

यह भी पढ़ें- Basant Panchami के दिन इस दिशा में स्थापित करें मां सरस्वती की मूर्ति, जॉब और पढ़ाई में मिलेगी सफलता

यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026: देवी सरस्वती की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, लग सकता है \“विद्या दोष\“!

लेखक: दिव्या गौतम, Astropatri.com अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए hello@astropatri.com पर संपर्क करें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477879