search

दिल्ली शादी में गया था कारपेंटर का परिवार, मेरठ में चोरों ने खंगाल दिया घर

deltin33 2026-1-21 16:26:46 views 1235
  

प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, मेरठ। टीपीनगर थाने के गोलाबढ़ में कारपेंटर के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने 50 हजार की नकदी और लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। कारपेंटर का परिवार दिल्ली रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गया था। लौटने के बाद देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। तत्काल ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

गोलागढ़ निवासी मोहम्मद असलम कारपेंटर का काम करते हैं। सोमवार की शाम साढ़े चार बजे असलम का परिवार घर पर ताला डालकर दिल्ली रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। रात करीब दो बजे परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह से घर लौट गए। घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर सभी सामान बिखरा था। बदमाश सेफ के अंदर से 50 हजार की नकदी और लाखों का आभूषण चोरी कर ले गए। असलम का कहना है कि करीब दस घंटे घर पर ताला लगाकर छोड़ गया था।

इसी समय में चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। उससे साफ है कि चोरों को परिवार के घर से शादी में जाने की पूरी जानकारी थी। यही कारण है कि परिवार के दिल्ली से लौटने से पहले चोर वारदात को अंजाम दे चुके थे। रात में ही परिवार के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में परिवार से बात की।
मंगलवार को इंस्पेक्टर और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी देखकर चोरों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की दो टीमें चोरी पर काम कर रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

फायरिंग के आरोपित की तलाश में दिल्ली पुलिस ने दी दबिश

उधर दिल्ली के विवेक विहार में ताबड़तोड़ फायरिंग करने के आरोपित की तलाश में दिल्ली पुलिस ने मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में डेरा डाला है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुहल्ला शाहघासा निवासी अजान ने मंगलवार को दिल्ली में फायरिंग कर दी। पुलिस को आरोपित की लोकेशन कोतवाली क्षेत्र मिली। दिल्ली पुलिस की एक टीम रात में थाने पहुंची।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477900