search

छपरा में विकास का रोडमैप; एयरपोर्ट, पावर ग्रिड और गंगा पथ, सम्राट ने बताया, झारखंड-यूपी से बिहार कैसे बेहतर?

LHC0088 2026-1-21 16:26:45 views 847
  

कार्यक्रम में मंचासीन सीएम नीतीश कुमार, डिप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, व‍िजय चौधरी व अन्‍य। जागरण  



जागरण संवाददाता, छपरा। समृद्धि यात्रा के क्रम में बुधवार को सारण में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार की सड़कें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और नेपाल से कहीं बेहतर हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उपमुख्यमंत्री ने विमान से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गांव-गांव तक बिजली पहुंच चुकी है और आज सारण की धरती को 24 घंटे बिजली मिल रही है।  

सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्ष 2005 में जहां राज्य में केवल 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे, वहीं आज यह संख्या बढ़कर 1 करोड़ 90 लाख हो गई है।

1 करोड़ 70 लाख उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है, जो पूरे देश में मिसाल है। उन्होंने कहा कि छपरा जिले में एक बड़े एयरपोर्ट के निर्माण की योजना है।

केंद्र सरकार के सहयोग से नौ बंद चीनी मिलों को पुनः चालू किया जाएगा। सात निश्चय–तीन के तहत एक करोड़ युवाओं को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि बिहार के मजदूरों को बाहर न जाना पड़े।  
बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प : विजय चौधरी

जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि समृद्धि यात्रा सभी यात्राओं का सार है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संकल्प लिया है कि बिहार को विकसित राज्यों की सूची में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव में सारण की जनता ने सरकार को जो बढ़ा हुआ समर्थन दिया है, वह जनता के विश्वास का प्रतीक है। विशेष रूप से जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी ने गांव-गांव में आर्थिक बदलाव की तस्वीर पेश की है।  
गरीबी मुक्त बिहार की दिशा में तेज कदम : विजेंद्र प्रसाद यादव

ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि आगे आने वाला बिहार गरीब नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य को विकसित बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। बिजली, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में हुए कार्य ऐतिहासिक हैं।  
विकास का नया रास्ता खुला : राजीव प्रताप रूडी

सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बिहार के इतिहास में यह पहला अवसर है जब मुख्यमंत्री का ऐसा भव्य स्वागत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक ऐसा विकास मार्ग तैयार कर रहे हैं, जिसके लिए बिहार की आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद रखेंगी।

यह यात्रा केवल विकास की नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और ईमानदारी की यात्रा है। उन्होंने कहा कि 1000 करोड़ रुपए की लागत से उत्तर बिहार का सबसे बड़ा पावर ग्रिड छपरा के कटसा में बन रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र को मजबूत विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

वहीं 8000 करोड़ रुपये की लागत से दिघवारा पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो उत्तर और दक्षिण बिहार को नई गति देगा। सोनपुर से दिघवारा तक नए गंगा पथ के निर्माण से आवागमन और व्यापार को बड़ा लाभ मिलेगा।

सांसद ने कहा कि जब तक पानी का समुचित प्रबंधन नहीं होगा, तब तक बिहार पूरी तरह समृद्ध नहीं बन सकता। नेपाल से आने वाले पानी को नियंत्रित करने और बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से बिहार के 14 करोड़ लोगों का हक दिलाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि देश के सबसे पढ़े-लिखे अधिकारी आज बिहार में कार्यरत हैं और अगले पांच वर्षों में बिहार देश का सबसे विकसित राज्य बनेगा।  
सारण को समृद्ध करने का काम हुआ : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि यह क्षेत्र पहले नौ महीने तक जलजमाव से प्रभावित रहता था, लेकिन आज इसे समृद्ध किया गया है। पूरा इलाका खुशहाली से भर गया है।

उन्होंने कहा कि जब बिहार समृद्ध होगा, तभी भारत समृद्ध होगा। कार्यक्रम को विधायक छोटी कुमारी, रणधीर सिंह, कृष्ण कुमार मंटू, धूमल सिंह, केदार सिंह, विनय सिंह सहित अन्य विधायकों ने संबोधित किया।

पूर्व विधायकों में छोटेलाल राय, ज्ञानचंद्र मांझी, सीएन गुप्ता तथा पूर्व सांसद लालबाबू राय ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन वैद्यनाथ प्रसाद विकल ने किया, जबकि अध्यक्षता रणजीत सिंह ने की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166912