search

बजट पेश करने में भी भारत से बहुत पीछे है पाकिस्तान, हिंदुस्तान 1 फरवरी तो पड़ोसी PAK कब पेश करता है बजट?

deltin33 2026-1-21 15:27:16 views 883
  

बजट पेश करने में भी भारत से बहुत पीछे है पाकिस्तान, हिंदुस्तान 1 फरवरी तो पड़ोसी PAK कब पेश करता है बजट?



नई दिल्ली। 1947 से पहले पाकिस्तान नाम का कोई देश नहीं था। यह भारत का ही हिस्सा था। उस समय भारत, ब्रिटिश हुकूमत के अधीन था। 15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान आजाद (India Independence) हुआ।

लेकिन 14 अगस्त 1947 को भारत के नक्शे में एक नए देश का जन्म हुआ। ये नया देश था पाकिस्तान। यूं कहें भारत की आजादी ने पाकिस्तान को जन्म दिया। आजादी के बाद से भारत ने अब तक बहुत तरक्की कर ली है।  

आजादी के बाद से अब तक भारत ने अब तक बहुत तरक्की की। लगभग हर फील्ड में भारत ने झंडे गाड़े हैं। पाकिस्तान किसी भी फील्ड में भारत के आगे नहीं टिकता। बजट में भी नहीं। भारत का बजट पाकिस्तान से कई गुना बड़ा है। यहां तक की बजट पेश करने की तारीख में भी अंतर है। आइए जानते हैं कि आखिर पाकिस्तान अपना बजट (Budget 2026) कब पेश करता है?
बजट पेश करने में भारत से कितना पीछे है पाकिस्तान?

भारत में अपना बजट 1 फरवरी को पेश करता (India Budget Date) है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को अगले वित्त वर्ष के लिए देश का बजट पेश करेंगी। भारत का वित्त वर्ष 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मार्च तक चलता है।

वहीं, बात अगर पाकिस्तान की करें तो पाकिस्तान का बजट (Pakistan Budget Date) जून के पहले सप्ताह में पेश किया जाता है। आमतौर पर पाकिस्तान 10 से 12 जून के बीच में किसी भी तारीख को अपना बजट पेश करता है। पाकिस्तान का वित्त वर्ष 1 जुलाई से शुरू होकर 30 जून तक चलता है।

भारत अपने नए वित्त वर्ष से लगभग 2 महीने पहले बजट पेश करता है, जबकि पाकिस्तान लगभग एक महीने पहले। यहां भी पाकिस्तान भारत से पीछे है। साल के शुरुआत के हिसाब से देखें तो पाकिस्तान साल के 6वें महीने तो भारत साल के दूसरे महीने की पहली तारीख को अपना बजट पेश करता है। यानी यहां भी भारत पाकिस्तान से लगभग 5 महीने आगे है।
पाकिस्तान का बजट भारत से बहुत छोटा

भारत के चालू वित्त वर्ष का बजट लगभग 50 लाख करोड़ रुपये (India Total Budget) का है। वहीं, पाकिस्तान का लगभग 17.6 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये (भारतीय रुपये में करीब 5.68 लाख करोड़ रुपये) है। यानी भारत के बजट का 10वां हिस्से के बराबर पाकिस्तान का सालाना बजट होता है। पाकिस्तान के कुल बजट (Pakistan Total Budget) का लगभग 45 से 47 फीसदी हिस्सा कर्ज चुकाने में जाता है। यानी डेवलपमेंट और डिफेंस पर होने वाला खर्च पूरे बजट के आधे हिस्से में किया जाता है।

यह भी पढ़ें- आजाद भारत का पहला बजट था मात्र 197 करोड़ का, फिर भी हुआ था बड़ा काम; 3 बड़ी परियोजनाओं को मिली थी मंजूरी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477873