search

जेडी वेंस और ऊषा वेंस के घर में फिर गूंजेंगी किलकारियां, चौथे बच्चे को जन्म देंगी सेकेंड लेडी

cy520520 2026-1-21 07:56:25 views 958
  

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और सेकेंड लेडी ऊषा वेंस। फोटो - रायटर्स



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और सेकेंड लेडी ऊषा वेंस के घर में फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं। वेंस कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। ऊषा वेंस इसी साल जुलाई के अंत में अपनी चौथी संतान को जन्म दे सकती हैं।

जेडी वेंस और ऊषा वेंस पहले से ही 3 बच्चों के माता-पिता हैं। उनके 2 बेटे ईवान और विवेक के अलावा 1 बेटी मिराबेल भी हैं। 41 वर्षीय जेडी वेंस और 40 वर्षीय ऊषा वेंस ने बताया है कि मां और बच्चा बिल्कुल स्वास्थ्य हैं।

  
जेडी वेंस ने शेयर की पोस्ट

उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “इस खुशी और व्यस्तता के मौके पर हम सैन्य डॉक्टर और पूरे स्टाफ के शुक्रगुजार हैं, जो मेरे परिवार का अच्छे से ध्यान रख रहे हैं। वो ये सुनिश्चित करते हैं कि हम अपने बच्चों के साथ शानदार जिंदगी जीते हुए इस देश की सेवा कर सकें।“

जेडी वेंस पिछले काफी समय से अमेरिका के लोगों के ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह देते रहे हैं। अमेरिका की घटती प्रजनन दर पर वेंस कई बार चिंता जता चुके हैं। अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने के बाद मार्च 2025 में जेडी वेंस ने कहा था, “मैं अमेरिका में ज्यादा से ज्यादा बच्चे चाहता हूं।“

  
वेंस का एलान क्यों है ऐतिहासिक?

अमेरिका के इतिहास में भी ऐसा पहली बार होगा, जब सत्ता में रहते हुए किसी उच्च पद के व्यक्ति ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की हो। इससे पहले 1893 में राष्ट्रपति ग्रोवर क्लेवेलैंड के दूसरे कार्यकाल में उनकी पत्नी फ्रांसेस क्लेवेलैंड ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164482