search

प्रॉपर्टी विवाद और पति की हत्या में गवाही बनी रचना की हत्या की वजह, तीन आरोपी सलाखों के पीछे

Chikheang 2026-1-21 06:27:20 views 1241
  

पति की हत्या मामले में मुख्य गवाह रचना यादव की हत्या की वजह बनी।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। 250 गज के प्लाट को लेकर चल रहे पुराने विवाद व पति की हत्या मामले में मुख्य गवाह रचना यादव की हत्या की वजह बनी। इससे पहले वर्ष 2023 में इसी प्रोपर्टी की विवाद में रचना के पति विजेंद्र यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार आरोपित भरत यादव ने पानीपत में रहने वाले बदमाशों को सुपारी देकर रचना की भी 10 जनवरी को हत्या करवा दी थी।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि स्वरूप नगर से बुराड़ी जाने वाले मार्ग पर सरकारी स्कूल के पास लाल बिल्डिंग से सटे कठे वाला मंदिर के सामने 250 वर्ग गज के प्लाट को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष में रचना यादव और उनके पति विजेंद्र यादव थे, जबकि दूसरे पक्ष में भारत यादव और उसके सहयोगी थे। इसी संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार धमकियां और टकराव हो रहे थे।

इसी विवाद में भारत यादव ने पहले रचना के पति विजेंद्र यादव की हत्या करवाई थी। उस मामले में रचना यादव मुख्य गवाह थीं और कोर्ट में मजबूती से पैरवी कर रही थीं। भारत यादव को डर था कि रचना की गवाही उसे जेल पहुंचा सकती है, इसलिए उसने हत्या की साजिश रची। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भलस्वा गांव निवासी 33 वर्षीय भारत यादव, हरियायाणा के पानीपत निवासी 22 वर्षीय निखिल और 23 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है।
भरत ने निखिल से किया था संपर्क

लगातार पूछताछ के दौरान निखिल ने बताया कि वारदात से कुछ दिन पूर्व उससे भारत यादव ने संपर्क किया था, जो विजेंद्र यादव की हत्या के मामले से संबंधित था। भारत यादव ने बताया कि रचना यादव अपने पति की हत्या मामले में एक महत्वपूर्ण अभियोजन गवाह है। अदालत में मुकदमे की नियमित पैरवी कर रही है।

उसे आशंका थी कि उनका बयान एवं सक्रिय भूमिका उसके हितों के लिए हानिकारक होगी। इसी कारण भारत यादव ने रचना यादव की हत्या की साजिश रची। उसने अपने सहयोगी सुमित को भी इस साजिश से अवगत कराया। निखिल व सुमित दोनों ने इस आपराधिक साजिश में शामिल होने की सहमति दी। जिसके बाद योजना बनाकर रचना यादव की हत्या को अंजाम दिया।
जंगल में झोपड़ी से आरोपितों को दबोचा

पुलिस ने बिहार के कटिहार जिले में एक जंगल में बनी झोपड़ी से निखिल और मुख्य आरोपित भरत यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपित सुमित हरियाणा के पानीपत से दबोचा गया। भारत यादव को पहले ही विजेंद्र यादव हत्याकांड में कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे विवाद में शामिल अन्य लोगों और संभावित मददगारों की भूमिका का भी पता लगाया जा सके।
घर के बाहर गली में ही रचना के सिर में मार दी थी गोली

10 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे ईस्ट शालीमार बाग इलाके में 44 वर्षीय रचना यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपितों का पता लगाने के लिए स्पेशल स्टाफ, एएटीएस और शालीमार बाग थाने की संयुक्त टीम गठित की गई थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168972