search

बिहार से दिल्ली तक खुशी की लहर, नितिन नवीन बने भाजपा अध्यक्ष, मुजफ्फरपुर में जश्न

LHC0088 2026-1-20 22:56:35 views 1261
  

नगर विधायक रंजन कुमार ने नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में मुलाकात कर नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं । जागरण  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । BJP National President 2026 : बिहार के नेता नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार से लेकर दिल्ली तक खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर मुजफ्फरपुर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जिले में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। नगर विधायक रंजन कुमार ने नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में मुलाकात कर नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कहा, उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता व दूरदर्शी नेतृत्व में भाजपा देशभर में और अधिक सशक्त होगी। उनका नेतृत्व पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

कहा, नितिन नवीन जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़े नेता हैं। उनका अनुभव व संगठन क्षमता भाजपा को और मजबूत करेगी। मंत्री एवं औराई विधायक रमा निषाद ने कहा, इससे पार्टी और ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। पूर्व मंत्री एवं कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि युवा नेतृत्व से भाजपा और मजबूत होगी।

पूर्व मंत्री एवं साहेबगंज विधायक डा. राजू कुमार सिंह ने कहा, युवाओं पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताया है। यह दूरदर्शी निर्णय है। बोचहां की लोजपा विधायक बेबी कुमारी ने कहा, युवा नेतृत्व से एनडीए की ताकत और मजबूत होगी।
पार्टी कार्यालय में मना जश्न

भाजपा जिला कार्यालय पूर्वी में भी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार प्रकट किया। कहा, विकसित भारत का जो संकल्प है उसे भी इस निर्णय में दिख रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष अशोक झा, सुरेश कुमार, इंदिरा सिंह, मंत्री रितु सहनी, परितोष सिंह, महामंत्री मुकेश शर्मा, रविशंकर कुशवाहा, मनोज तिवारी, मीडिया प्रभारी रंजन ओझा आदि थे। वहीं पश्चिमी जिला भाजपा द्वारा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।

जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने कहा, यह बिहार के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है कि हमारे बीच से निकलकर एक कर्मठ व्यक्तित्व आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।

जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सम्राट कुमार गुप्ता, कुमारी ममता, बैजू कुशवाहा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहेब कुमार साह, याचना शाही आदि ने बधाई दी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सावन पांडेय ने कहा, भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो हर कार्यकर्ता को सम्मान देती है। नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होना इसका प्रमाण है। बिहार के लाल को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।  
इन्होंने भी दी बधाई

पूर्वी जिला उपाध्यक्ष राशि खत्री, डा.ऋतुराज, अंजना कुशवाहा, देवांशु किशोर, डा.ममता रानी, भारत रत्न यादव, आलोक राजा, रविरंजन शुक्ला, आशीष अग्रवाल, राजीव कुमार, धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार, धनंजय झा, विजय पांडे, सत्यप्रकाश भारद्वाज, विशेश्वर प्रसाद शंभू, नंदकिशोर पासवान, संजीव झा, संतोष साहेब, आदित्य कश्यप, सुदर्शन ठाकुर, विकाश गुप्ता आदि ने भी बधाई दी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833