search

50 हजार के इनामी कर‍िया लोना को STF ने दबोचा, नाम बदलकर कर रहा था मजदूरी

deltin33 2026-1-20 22:26:26 views 1243
  



संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। गैर प्रांतों में नाम बदलकर मजदूरी करने वाले 50 हजार के इनामी अपराधी करिया लोना को एसटीएफ ने सुलतानपुर जिले से गिरफ्तार किया। वर्षों से वह पुलिस का सिरदर्द बना था। आजमगढ़ एवं अंबेडकरनगर जिले में वह सक्रिय था। इसकी गिरफ्तारी से जिले की पुलिस ने राहत की सांस ली है। इसपर अंबेडकरनगर एवं आजमगढ़ के विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं।

जलालपुर के शाहपुर फिरोजपुर गांव का करिया लोना का अपराधों से पुराना रिश्ता है। चोरी छिनैती की घटनाओं से वह अपराध में कदम रख और लूट, डकैती का गिरोह बना लिया। आजमगढ़ जिले में वर्ष 2019 में ताबड़तोड़ कई घटनाओं को अंजाम देकर सुर्खियों में आया।

दोनों जिले की स्वाट व सर्विलांस संग स्थानीय पुलिस उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश देने लगी, लेकिन सफलता नहीं मिली सकी। तब पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों ने एसटीएफ को भी लगाया था। वह पहचान छिपाकर पंजाब व हरियाणा समेत विभिन्न प्रांतों में मजदूरी व प्राइवेट नौकरी करने लगा।

बीते कुछ समय उसने गोपनीय तरीके से सुलतानपुर जिले में अपना ठिकाना बनाकर रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने इनामिया को सुलतानपुर जिले से गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477870