search

ठंड में राहत के संकेत, पटना के स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव, डीएम ने जारी क‍िया आदेश

cy520520 2026-1-20 21:26:34 views 1182
  

सुबह 9 बजे के पहले नहीं चलेगी कक्षा। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



ड‍िजि‍टल डेस्‍क, पटना। Patna School Timing: मौसम में बदलाव अब साफ नजर आने लगा है। खासतौर पर राजधानी सहित दक्षिणी भागों में खिली तेज धूप निकलने के साथ ठंड में कमी आने के संकेत म‍ि‍ल रहे हैं।  

हालांक‍ि सुबह-शाम अभी ठंडक रहती है। इसको देखते हुए पटना के जिलाध‍िकारी डॉ. त्‍यागराजन एसएम ने जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्‍कूलों के लिए आदेश जारी किया है।  

इसके तहत सुबह प्री स्‍कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों समेत सभी स्‍कूलों में सुबह 9 बजे के पहले शैक्षण‍िक गत‍िव‍िध‍ियों पर प्रत‍िबंध लगा दिया गया है। यह आदेश 21 से 24 जनवरी तक के लिए दिया गया है।   
सुबह और रात में रहती कनकनी

इधर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि इन दिनों धूप निकलने के साथ धुंध छाए रहने, हवा की गति में कमी और नमी की मात्रा अधिक होने से लोगों को दिन में ठंड का अनुभव कम हो रहा है।

हालांकि सुबह और रात की कनकनी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। अगले 10 दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि के आसार है। बुधवार को पांच जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया एवं कटिहार में घना कोहरा छाए रहेगा।

पटना सहित आसपास का मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। मंगलवार को 15 वर्षों के दौरान सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किशनगंज का 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस एवं 27.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज हुआ। मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164465