search

कोंच में सपा यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष पर युवती को भगाने का आरोप, 3 लाख रुपये भी गायब

deltin33 2026-1-20 20:57:41 views 557
  



संवाद सहयोगी, कोंच। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष पर युवती को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। इसके पहले भी आरोपित पाक्सो एक्ट के मुकदमा में जेल जा चुका है।


नगर के एक मुहल्ला निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री 19 जनवरी को घर से बाजार के लिए जा रही थी। इसी दौरान सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष व वर्तमान में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर और उसके सहयोगी उस्मान कुरैशी उसे बहलाकर अपने साथ लिवा ले गए हैं। उनकी पुत्री घर में रखे तीन लाख रुपये भी ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।

रिजवान मंसूरी इसके पहले भी उनकी बेटी के साथ कई बार बात करते हुए देखा गया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और आरोपितों की तलाश में लग गई। रिजवान मंसूरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इंस्पेक्टर क्राइम लल्लूराम रावत का कहना है कि युवती की तलाश की जा रही है आरोपित सपा नेता से पूछताछ की जा रही है जल्द ही युवती का भी पता लगा लिया जाएगा। सपा नेता रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर पर पहले भी पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल में भेजा था।


सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि बीच में पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। वर्तमान में वह मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष हैं। अगर कोई मामला दर्ज हुआ है तो इसकी जानकारी पार्टी हाईकमान को दी जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477838