search

प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रा की संदिग्ध दशा में मौत, फंदे पर लटकी मिली, लाइब्रेरी संचालक अस्पताल में छोड़कर फरार

LHC0088 2026-1-20 17:57:06 views 1243
  

प्रयागराज के राजापुर स्थित हास्टल में प्रतापगढ़ निवासी प्रतियोगी छात्रा रिया की संदिग्ध हाल में मौत हो गई, छात्रा की फाइल फोटो। जागरण



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली 24 वर्षीय छात्रा रिया पांडेय की सोमवार देर रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह हास्टल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली, जिसे उतारकर लाइब्रेरी संचालक समेत दो युवक बेली अस्पताल ले गए। वहां डाॅक्टरों ने मृत बताया तो छात्रा को छोड़कर भाग गए।
लाइब्रेरी संचालक गर्ल्स हास्टल में कैसे पहुंचा?

अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को बताया तो खलबली मच गई। पुलिस ने किसी तरह परिवार वालों को खबर दी। बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार छात्रा के आत्मघाती कदम की जानकारी लाइब्रेरी संचालक को कैसी हुई। उसने देर रात गर्ल्स हास्टल के भीतर कैसे प्रवेश किया और फिर पुलिस को खबर क्यों नहीं दी। पुलिस छात्रा के मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
प्रतापगढ़ के मानिकपुर कुंडा की रहने वाली थी

बताया गया है कि प्रतापगढ़ के मानिकपुर कुंडा थाना क्षेत्र के अत्तामऊ बजहा गढ़ी गांव निवासी सुशील कुमार पांडेय की बेटी रिया यूपीएसी की तैयारी करती थी। उसने करीब दो माह पहले कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित हास्टल में किराए पर कमरा लिया था। वहीं पर अकेले रहती थी।
लाइब्रेरी संचालक व दो लोग पहुंचे हास्टल

रिया राजापुर में ही स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ने भी जाती थी। कहा गया है कि सोमवार देर रात रिया फंदे पर लटक गई। थोड़ी देर बाद लाइब्रेरी संचालक सहित दो लोग छात्रा के कमरे में पहुंचे। छात्रा को फंदे से उतारकर बेली अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत बताया तो छोड़कर भाग निकले।  

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट होगा कारण  

इंस्पेक्टर कैंट सुनील कुमार का कहना है कि कोचिंग संचालक सहित दो लोग छात्रा को अस्पताल ले गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण साफ होगा। दूसरे तथ्यों की भी जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक परिवार वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

यह भी पढ़ें- \“SC ने पट्टाभिषेक पर रोक लगाई है शंकराचार्य लिखने पर नहीं\“, माघ मेला प्रशासन द्वारा भेजे गए नोटिस पर अविमुक्तेश्वरानंद के वकील

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में महिला अधिवक्ता से छेड़छाड़ करने वाला डायल 112 का सिपाही गिरफ्तार, निलंबन की भेजी गई रिपोर्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166821