search

रतन टाटा इस घर में रहते थे, क्या है इसकी खासियत और कितनी है कीमत; अब कौन रहता है यहां?

cy520520 2025-10-8 18:36:29 views 1248
  रतन टाटा के घर को कहा जाता है बख्तावर





नई दिल्ली। 9 अक्टूबर 2024 को भारत ने अपने खास रत्नों में से एक, रतन टाटा को खो दिया। रतन टाटा ने एक प्रेरणादायक जीवन जिया और कई लोगों के लिए मार्गदर्शक बने रहे। वे एस सिम्पल लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे। ये सादगी रतन टाटा (Ratan Tata Death Anniversary) के घर में भी दिखती थी। वे मुंबई के कोलाबा में एक बंगले में रहते थे। आइए जानते हैं उनके घर की खासियतों के बारे में। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


क्या है रतन टाटा के बंगले का नाम

रतन टाटा का घर, जो उनके \“रिटायरमेंट होम\“ के नाम से भी मशहूर रहा, मुंबई के कोलाबा में है। उनका घर दो नामों से फेमस है। ये नाम हैं - बख्तावर और कैबिन्स। उनका घर पूरी तरह व्हाइट थीम के साथ तैयार किया गया, जो पूरी तरह सफेद लगता है।
कितनी है घर की कीमत

रतन टाटा का घर 13,350 वर्ग फीट में फैला हुआ है, जिसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये आंकी जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार रतन टाटा का घर कोई विंटेज हाउस लगता है, जिसमें उनका बेडरूम भी सादगी भरा रहा। उनका ये बंगला 3 मंजिला है।


15 कारें हो सकती हैं पार्क

रतन टाटा के घर में एक बड़ी कार पार्किंग भी है, जिसमें 15 कारें पार्किंग हो सकती हैं। इस घर में जिम, प्लेरूम और टॉप पर एक लग्जरी पूल भी है। घर की मंजिल दो लेवल में बंटी है, जिसमें लोअर पर जिम और लाइब्रेरी जैसी जरूरी जगह हैं। रतन टाटा के घर की हर मंजिल के अपर लेयर पर खास डिजाइन बनाया गया है।
सीढ़ियाँ और ऊँची मेहराबदार छत

रतन टाटा के घर की सबसे ज्यादा चर्चित तस्वीरों में से एक है अंदर बनी आलीशान सीढ़ियाँ। ऊँची मेहराबदार छत और कम कालीनों के साथ भी विक्टोरियन माहौल बनाती हैं। वहीं शीशे और रेलिंग पर किया गय डिजाइन बिल्कुल क्लियर है।



उनके घर में भी कुछ सौंदर्यात्मक चीजें हैं, जिनमें पेंटिंग्स और कलाकृतियाँ हैं जो प्रेरणादायी हैं।
पूजा कक्ष और बगीचा

रतन टाटा के घर की एक और मशहूर तस्वीर है पूजा कक्ष की। इस पूजा कक्ष में भगवान कृष्ण की मूर्ति, देवी-देवताओं की तस्वीरें और एक न्यूनतम ऊर्जा वाला वातावरण है जो दैनिक पूजा के लिए है। इस घर के अंदर एक हरा-भरा बगीचा भी है जिसमें बड़े-बड़े पेड़ और घास की क्यारियाँ हैं। यह रतन टाटा के कुत्तों के खेलने और उनके लिए सुंदर दृश्य का आनंद लेने के लिए रहा है।  






अब कौन रहता है घर में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल रतन टाटा के घर में कोई नहीं रहता। मगर नोएल टाटा के इस घर में शिफ्ट होने की चर्चा रही है।

ये भी पढ़ें - IPO News: पहले ही दिन ओवरसब्सक्राइब हुआ LG Electronics का आईपीओ, फिर भी GMP में आई गिरावट; आखिर क्यों
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737