search

यमुनानगर प्लाईवुड फैक्ट्री में श्रमिक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने मालिक पर लगाया लापरवाही का आरोप

cy520520 2026-1-20 16:26:30 views 1260
  

काम करते हुए श्रमिक की मौत (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। जोडियो स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्य करते हुए मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के जिला गया के गांव तिलौरी निवासी 35 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। वह लगभग आठ वर्ष से यहां फैक्ट्री में कार्य कर रहा था।

मृतक के स्वजन ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। फैक्ट्री व पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा किया। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक उन रुपये देकर मामला दबाने का प्रयास कर रहा है। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया।

अमित कुमार यहां नवाब कालोनी में किराये के मकान में पत्नी व चार बच्चों के साथ रह रहा था। प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्य करता था। उसके रिश्तेदार सुनील कुमार ने बताया कि वह सुबह फैक्ट्री में गया था। जहां मशीन खराब हो गई थी। उस मशीन के पास से ही तार गुजर रही थी। जिसकी चपेट में आने से अमित की मौत हो गई। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक की लापरवाही से यह हादसा हुआ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर भिजवाया। मृतक के स्वजन भी यहां पर पहुंच गए। इसके साथ ही मानव सेवा समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। मजदूर की मौत हुई है। इसके बावजूद फैक्ट्री मालिक यहां पोस्टमार्टम हाउस तक नहीं पहुंचे। अब परिवार के लोगों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि रुपये लेकर मामले को दबाने का दबाव बनाया जा रहा है।

यह गलत है। फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं जांच अधिकारी लाभ सिंह का कहना है कि फैक्ट्री में निरीक्षण किया। वहां सामने आया कि अमित कुमार गमछा पहनकर कार्य कर रहा था। उसका गमछा ग्राइंडर मशीन में फंस गया। जिसमें चोटिल होने से उसकी मौत हुई है। मृतक के स्वजन जो बयान देंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164441