search

यूपी में 6.93 लाख युवाओं-बच्चों को खिलाएंगे एल्बेंडाजोल की गोली, 10 फरवरी को चलेगा विशेष अभियान

cy520520 2026-1-20 14:57:04 views 754
  

6.93 लाख युवाओं-बच्चों को खिलाएंगे एल्बेंडाजोल की गोली।



जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। युवाओं व बच्चों को पेट के कीड़े की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कृमि मुक्ति अभियान चलाएगा। जिले में कुल करीब 6.93 लाख युवाओं बच्चों को अलबेंडाजाल की गोली खिलाई जाएगी। 10 फरवरी को चलने वाले अभियान की सफलता तय करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग टीमों के गठन से लेकर दवाओं की उपलब्धता आदि की तैयारी में लग चुका है।

पेट की समस्या को तमाम बीमारियों की जड़ माना जाता है। यदि पेट साफ है तो तमाम समस्याएं अपने आप ही दूर रहती हैं। पेट संबंधी समस्या में सबसे अहम योगदान पेट के कीड़ों का होता है। ऐसे में युवा व बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग कृमि मुक्ति अभियान चलाने की तैयारी की है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि जनपद के चार चयनित ब्लाकों में कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों माध्यम से संचालित किया जाएगा।

10 फरवरी को अभियान चलाकर ए से 19 वर्ष के 693500 युवाओं-बच्चों को अलबेंडाजाल की गोली खिलाई जाएगी। बताया कि इसके लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी वर्कर, आशा बहुओं, स्वास्थ्य कर्मियों व शिक्षकों को लगाकर दवा खिलाई जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164474