search

बाराबंकी में सरयू नदी पर बनेगा पुल, बहराइच का आसान होगा मार्ग; घटेगी 560 KM की दूरी

deltin33 2026-1-20 14:56:44 views 1238
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



संवाद सूत्र, सूरतगंज। सरयू नदी पर पुल बन जाने से बाराबंकी, सीतापुर और बहराइच सीधे जड़े जाएंगे। पुल निर्माण की मंजूरी मिल गई है।

पुल का निर्माण हेतमापुर के फरूहाघाट में होना है। सरयू नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर हो रहे पत्राचार की फाइल पर शासन की अंतिम मुहर लग गई है। कार्ययोजना में सम्मिलित कर लिया गया है। अब लोगों को सरयू नदी पार करना आसान होगा।  

सरयू नदी पर बनने वाले पुल की लंबाई 2394 मीटर है। अतिरिक्त पहुंच मार्ग सुरक्षात्मक कार्य की प्रारंभिक लागत 47139.76 लाख रुपये का प्रस्तावित है। यह पुल राज्य सेतु निगम बनाएगा। सरयू नदी का पुल फरुहाघाट से बहराइच के गांधीगंज कैसरगंज में गिरेगा।

सीतापुर और विधानसभा कुर्सी के लोग आसानी से बहराइच पहुंच पाएंगे। अभी सीतापुर और कुर्सी विधानसभा के लोग रामनगर होते हुए जरवल रोड वाया बहराइच जाते हैं। सेतु के निर्माण से लगभग 60 किलो मीटर की दूरी घट जाएगी, पांच लाख लोगों को सेतु का लाभ मिलेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477829