search

Weather Today: 22 को बारिश लाएगी मौसम में बदलाव, तापमान गिरने से कम हुई आगरा में ठंड

cy520520 2026-1-20 10:26:43 views 811
  

फाइल।



जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather Update: शहर में सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। तापमान में वृद्धि होने से कोहरे में कमी आई और ठंड कम हो गई। अगले 48 घंटों में तापमान में गिरावट और कोहरे में कमी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 जनवरी से मौसम में फिर बदलाव आएगा। बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
अगले 48 घंटों में तापमान में गिरावट और कोहरे में आएगी कमी

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शहर में सोमवार सुबह कोहरे का असर नजर नहीं आया। आसमान साफ रहा और रात के तापमान (न्यूनतम तापमान) में वृद्धि होने से बीते दिनों की अपेक्षा ठंड भी कम रही। हल्के बादल रहे। दिनभर धूप निकली। तापमान में वृद्धि होने से ठंड से परेशान लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
22 जनवरी को बादल छाए रहने के साथ हो सकती है हल्की वर्षा

सामान्य से अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षेाभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली है और बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से कोहरे व ठंड में कमी आई है। 22 जनवरी को वर्षा की संभावना है, जिससे अभी ठंड से राहत रहेगी।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: बुधवार से पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार

यह भी पढ़ें- Weather forecast : बढ़ रहा तापमान, लेकिन ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, जानिए पूर्व बिहार और सीमांचल के मौसम का हाल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164432