search

केरल: बस में छेड़छाड़ का वीडियो देख युवक ने किया सुसाइड, महिला के खिलाफ केस दर्ज

Chikheang 2026-1-20 08:56:24 views 1144
  

महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद शख्स ने किया सुसाइड (प्रतीकात्मक फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल में एक 42 साल के शख्स ने आत्महत्या कर ली है। एक महिला ने दीपक यू नाम के शख्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

दीपक के रिश्तेदारों ने बताया, वीडियो के वायरल होने के बाद, जब दीपक ने अपना वीडियो देखा, तब उसने आत्महत्या कर ली। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज पुलिस ने वडाकरा की रहने वाली शिमजिथा मुस्तफा (35) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

दीपक, जो एक टेक्सटाइल फर्म में काम करते थे, शुक्रवार को अपने काम के सिलसिले में एक ट्रांसपोर्ट बस से कन्नूर गए थे। मुस्तफा, जो उसी बस में सफर कर रही थी, इस महिला ने कथित तौर पर उसका एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें दीपक पर उस महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।

शिमजिथा मुस्तफा ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट कर दिया, जिसमें उसने बस यात्रा के दौरान उस आदमी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और दीपक के सोशल मीडिया हैंडल तक भी वीडियो पहुंचा।

दीपक के रिश्तेदारों का कहना है कि वीडियो देखने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। रविवार, 18 जनवरी को पुथियारा के रहने वाले दीपक ने गोविंदपुरम में अपने कमरे में फांसी लगा ली।
घरवालों ने लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

पुलिस ने शुरुआत में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था। लेकिन परिवार के सदस्यों की शिकायत के बाद, पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का एक नया मामला दर्ज किया गया है।

केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी इस घटना की पुलिस जांच का आदेश दिया और उत्तरी क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- आसान नहीं होगी नितिन नवीन की राह, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने कई चुनौतियां; दक्षिण भारत पर होगा फोकस

यह भी पढ़ें- केरल पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठे थे लाखों रुपये
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168986