search

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने से पहले झंडेवालान देवी मंदिर मंदिर पहुंचे नितिन नवीन

deltin33 2026-1-20 08:56:19 views 1260
  

नितिन नवीन। जागरण



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी, BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने से पहले नितिन नवीन दिल्ली में झंडेवालान देवी मंदिर और वाल्मीकि मंदिर पहुंचे हैं। नितिन नवीन इन दोनों मंदिरों में माथा टेकेंगे।  

वहीं, लंबे समय से चलती आ रही अटकलों पर 14 दिसंबर 2025 को विराम लग गया था, जब नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति बनी। साथ ही चुनाव प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद अंतत: भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के नाम पर अधिकृत रूप से मुहर लग गई।

बताया गया कि उनके अतिरिक्त किसी अन्य दावेदार का नामांकन नहीं हुआ है, इसलिए मंगलवार यानी आज उनके निर्विरोध अध्यक्ष बनने की घोषणा होगी, साथ ही वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा अपने विस्तारित कार्यकाल में दायित्व निर्वहन कर रहे थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477870