search

सुरक्षा के लिए जेलों में लगाई जाएंगी हाई मास्ट सोलर लाइट, 58 कारागार चिह्नित, जल्द शुरू होगा टावर लगाने का काम

deltin33 2026-1-20 05:56:52 views 680
  



मनोज त्रिपाठी, लखनऊ। राज्य के कारागारों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए हाई मास्ट सौर ऊर्जा (सोलर एनर्जी) लाइट टावर लगाने की तैयारी की जा रही है। कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग ने इसके लिए 58 कारागारों को चिह्नित किया है। इनमें करीब 50 फिट से अधिक ऊंचाई वाली हाई मास्ट सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।

एक हाई लाइट टावर की कीमत करीब 1.5 लाख होगी। इन टावरों के स्थापित होने के बाद संबंधित कारागार परिसर में प्रकाश व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होगी और सीसीटीवी के माध्यम से कंट्रोल रूम से रात में भी कारागार परिसर की 360 डिग्री निगरानी की जा सकेगी।

कारागारों का हुआ था सर्वेक्षण

शासन के निर्देश पर कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग ने पिछले वर्ष सभी कारागारों का सर्वेक्षण कराया था। सर्वेक्षण के दौरान 58 कारागार परिसरों में प्रकाश व्यवस्था कम पाई गई थी। नतीजतन कारागार विभाग ने शासन को संबंधित हाई मास्ट सोलर लाइटों को लगाने का प्रस्ताव भेज दिया है। साथ ही कारागार प्रशासन ने इन कारागारों में हाई मास्ट सोलर लाइटें और टावर लगाने के लिए संबंधित कंपनियों से संपर्क किया है। जल्द ही निविदा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इन लाइटों के लगने के बाद संबंधित कारागारों के परिसर में रात की सुरक्षा को लेकर प्रकाश की समस्या का समाधान हो जाएगा। साथ ही सुरक्षा टावरों पर लगनी वाली सर्विलांस लाइटों की जरूरत नहीं रहेगी। सर्विलांस लाइटों के लिए टावर पर विशेष तौर पर एक कर्मी की भी नियुक्ति करनी पड़ती है। इस बारे में डीजी जेल पीसी मीणा का कहना है कि जल्द ही लाइटें लगाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

इन कारागारों में लगेंगी हाई मास्ट लाइटें

केंद्रीय कारागार आगरा, बरेली, फतेहगढ़, नैनी, वाराणसी व इटावा। जिला कारागार इटावा,फतेहगढ़. फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोंडा, ज्ञानपुर, गाजियाबाद, हमीरपुर,हरदोई, जौनपुर, झांसी,कानपुर नगर, कानपुर देहात, खीरी, लखनऊ, ललितपुर, मैनपुरी, मुरादाबाद, मथुरा, मुजफ्फरनगर, उरई, पीलीभीत, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर,सीतापुर, सुलतानपुर, वाराणसी, महाराजगंज, कन्नौज, बलरामपुर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, संतकबीर नगर, प्रयागराज, श्रावस्ती, नारी बंदी निकेतन लखनऊ, उप कारागार देवबंद, महोबा व आदर्श कारागार लखनऊ।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477832