search

वाहनों के लिए 12 घंटे बंद रहेगा मुरसान का रेलवे फाटक, नौ अक्टूबर के लिए लागू किया रूट डायवर्जन

LHC0088 2025-10-8 17:36:17 views 1079
  प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।





जागरण संवाददाता, हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेलखंड पर इन दिनों मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते नौ अक्टूबर को हाथरस-मुरसान के मध्य स्थित रेल क्रासिंग के गेट को वाहनों के आवागमन के लिए 12 घंटे बंद रखा जाएगा। इस दौरान सभी वाहन रूट डायवर्ट कर निकाले जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मरम्मत कार्य किया जाएगा

हाथरस व मुरसान के बीच रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 324 सी पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके लिए इस रेल फाटक को नौ अक्टूबर की सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 12 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इस मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा।


धीमी गति से निकाली जाएंगी ट्रेन

इसी तरह इस गेट से मथुरा-कासगंज की ओर जाने वाले सभी ट्रेनों को काशन देकर व धीमी गति से निकाली जाएंगी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अंकुर ने बताया कि मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद इस रेल फाटक को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
एक घंटे के लिए कल बंद रहा था

मुरसान कस्बे में मंगलवार को रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य किया गया। इस कार्य के चलते रेलवे फाटक करीब एक घंटे से अधिक समय तक टुकड़ों में बंद रहा, जिससे कस्बे में जाम की स्थिति बन गई और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।रेलवे कर्मचारियों द्वारा यह मरम्मत कार्य किया जा रहा था। फाटक बंद होने के बावजूद, कई बाइक सवार लोग अपनी बाइकों को जबरन फाटक के नीचे से निकालने का प्रयास करते रहे।



रेलवे कर्मचारियों के बार-बार मना करने के बावजूद भी लोगों का आवागमन पूरी तरह से नहीं रुक सका। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों को लोगों से नोकझोंक का भी सामना करना पड़ा। रेलवे फाटक बंद होने के कारण, इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से होकर निकलना पड़ा, जिसके चलते पूरे कस्बे में यातायात बाधित रहा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138