search

IAS Surendra Singh: सुरेंद्र सिंह बने CM योगी के नए सचिव, 2005 बैच के आईएएस को मिली बड़ी जिम्मेदारी

LHC0088 2025-10-8 17:36:09 views 1081
  आइएएस अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बने मुख्यमंत्री के सचिव। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)





राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2005 बैच के आइएएस अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया है। वह सोमवार को ही एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और सभी केंद्र शासित प्रदेश) काडर से लगभग तीन वर्ष की प्रतिनियुक्ति पूरी कर वापस लौटे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले सुरेन्द्र सिंह मुरादाबाद के मंडलायुक्त पद पर तैनात थे। वह अक्टूबर 2019 से मार्च 2021 तक मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के पद पर रह चुके हैं। अब सरकार ने उन्हें सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।



इसके साथ ही अब मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के अलावा तीन सचिव हो गए हैं। इनमें आइएएस सूर्य पाल गंगवार के अलावा भारतीय रेल सेवा के अमित सिंह पहले से तैनात हैं। पांच विशेष सचिवों में विशाल भारद्वाज, बृजेश कुमार, ईशान प्रताप सिंह, विपिन कुमार जैन व नवनीत सिंह चहल शामिल हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138