search

तीन माहीने में ही टूटी पलवल के बघौला फ्लाईओवर की सड़क, 50 करोड़ के निर्माण पर उठे सवाल

deltin33 2026-1-19 23:26:31 views 1010
  

उखड़ने लगी बघौला फ्लाईओवर की सड़क। जागरण  



कुलवीर चौहान, पलवल। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित बघौला गांव में तीन माह पहले बनकर तैयार हुए फ्लाईओवर की सड़क जगह-जगह से टूटने लगी है। फ्लाईओवर का निर्माण करीब 50 करोड़ की लागत से किया गया है। सिर्फ तीन माह में ही फ्लाईओवर की सड़क जगह-जगह से टूटने लगी है और कई स्थानों पर गड्ढे भी बन गए हैं।

सड़क की ऊपरी सतह पर दरारें आ रही हैं और कुछ हिस्सों में रोड़ी उखड़ने लगी है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि फ्लाईओवर बनने से पहले उन्हें जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब सड़क टूटने और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है और गुणवत्ता की जांच सही ढंग से नहीं हुई। लगता है सड़क निर्माण में ठेकेदार से लेकर अधिकारियों द्वारा जमकर भष्ट्राचार किया गया है।

बता दें कि वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए करीब दस वर्ष पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 को चार से छह लेन में परिवर्तित किया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गदपुरी से लेकर होडल तक जिले की 45 किलोमीटर की परिधि में कई फ्लाईओवर भी बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें- भाजपा में गुटबाजी चरम पर, पलवल में सांसद कृष्णपाल गुर्जर बोले- कुछ का लहजा बता रहा दौलत नई-नई है

छह लेन में परिवर्तित करते समय पलवल शहर से कुछ किलोमीटर दूर पृथला और आल्हापुर में फ्लाईओवर बनाए गए थे, लेकिन बघौला में फ्लाईओवर नहीं बनाया गया। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बघौला में वाहनों के अत्यधिक आवागमन को लेकर आसपास के ग्रामीण और उद्योगों से जुड़े लोग लगातार बघौला में फ्लाईओवर बनाने की मांग कर रहे थे।

फ्लाईओवर नहीं होने से सड़क पार करने के लिए वाहनों को कई किलोमीटर दूर पृथला और आल्हापुर जाना पड़ता था। इससे हादसों में भी वृद्धि हो रही थी। इसी को देखते हुए 2023 के जून माह में एनएचएआइ द्वारा चौधरी कन्स्ट्रक्शन नाम की एजेंसी से राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे छह लेन के फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराया गया था।

फ्लाईओवर का निर्माण 2024 के आखिर में पूरा होना था। लेकिन स्थानीय निवासियों की मांग के बाद इस फ्लाईओवर में देवली अंडरपास भी जोड़ा दिया गया था।
दीपावली से पहले शुरू हुआ था फ्लाईओवर

फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते पिछले ढाई साल से यातायात को सर्विस लेन पर शिफ्ट किया गया था। सर्विस लेन की हालत काफी खराब थी। साथ ही इसकी चौड़ाई काफी कम थी। इस कारण आए दिन यहां जाम के हालात रहते थे।

त्योहारी सीजन में दिनभर और सामान्य दिनों में सुबह-शाम पृथला औद्योगिक क्षेत्र में छुट्टी होते ही वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी लाइनें लग जाती थी। इसी के मद्देनजर इसका निर्माण पूरा हुआ तो उद्घाटन का इंतजार किए बिना इसे बीते वर्ष अक्टूबर माह में दीपवाली से पहले जनता के लिए खोल दिया गया था।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में नहीं थम रहे यौन अपराधों के मामले, मासूम बच्ची-दो नाबालिग बहनों; महिला डॉक्टर और युवती से दुष्कर्म





सड़क कहीं से टूटी है तो उसकी मरम्मत कराई जाएगी। चार साल तक फ्लाईओवर को बनाने वाली एजेंसी को मरम्मत का कार्य करना है। जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी
-

धीरज कुमार, परियोजना अधिकारी, एनएचएआई
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477743