search

ऐसी व्यवस्था में कैसी आएगी पढ़ाई में गुणवत्ता; शिक्षकों की कमी से जूझ रहे झारखंड के विश्वविद्यालय

cy520520 2026-1-19 23:26:25 views 1178
  

राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं।



राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के विश्वविद्यालयों में न केवल कुलपति, प्रतिकुलपति और अन्य गैर शैक्षणिक पदाधिकारियों के पद रिक्त हैं, बल्कि ये शिक्षकों की कमी से भी जूझ रहे हैं। लगभग सभी विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं।

सह प्राध्यापक तथा प्राध्यापक तो विश्वविद्यालयों में नहीं के बराबर हैं। विश्वविद्यालयों में कमोबेश एक जैसी स्थिति है। राज्य में लंबे समय से सहायक प्राध्यापक के पदों पर नियुक्ति नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

स्थिति यह है कि वर्ष 2007-08 के बाद इस पद पर नियुक्ति नहीं हुई है। कभी नई नियमावली गठित किए जाने तो कभी यूजीसी के रेगुलेशन में संशोधन होने के कारण इस पद पर नियुक्ति नहीं हो सकी।

विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों की बात करें तो पलामू स्थित नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक एवं प्राध्यापक के लगभग 230 पद स्वीकृत हैं। इनमें लगभग 100 पद ही भरे हुए हैं।

शेष सभी पद रिक्त हैं। विश्वविद्यालय में प्राध्यापक के सभी पद रिक्त हैं। हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय में कुल 770 पद स्वीकृत हैं। इनमें सहायक प्राध्यापक के 573, सह प्राध्यापक के 44 तथा प्राध्यापक के 16 पद सम्मिलित हैं।

विश्वविद्यालय में स्वीकृत कुल 770 पदों के विरुद्ध 197 पदों पर ही शिक्षक कार्यरत हैं। धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में कुल 28 विभाग हैं। यहां स्वीकृत 144 पद हैं, लेकिन इनके विरुद्ध 50 शिक्षक ही कार्यरत हैं।

कमोबेश यही स्थिति अन्य विश्वविद्यालयों की भी है। शिक्षकों के अधिसंख्य पद रिक्त होने का असर उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। बताते चलें कि सर्वोच्च न्यायालय ने देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को चार माह के भीतर भरने के निर्देश दिए हैं।
जेट के परिणाम जारी होने के बाद शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रकिया झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) के परिणाम जारी होने के बाद शुरू होगी। जेपीएससी ने 29 मार्च को इस परीक्षा की संभावित तिथि घोषित की है। बताते चलें कि यह पात्रता परीक्षा राज्य में 18 वर्ष बाद हो रही है।  

अन्य विश्वविद्यालयों में कितने पद स्वीकृत, कितने कार्यरत



विश्वविद्यालय                               पद                      स्वीकृत पद       कार्यरत         रिक्त                                                                                                                                  
कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
                                            सहायक प्राध्यापक          753           231            522
                                            सह प्राध्यापक               64             00              64
                                            प्राध्यापक                   23              00              23
सिदो कान्हू विश्वविद्यालय, दुमका
                                           सहायक प्राध्यापक           809             234            575
                                           सह प्राध्यापक                55               00              55
                                           प्राध्यापक                     13               01              12
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164322