search

बिहार में 7 IPS अधिकारियों को जूनियर ग्रेड में प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

LHC0088 2026-1-19 21:26:41 views 963
  

7 आईपीएस अधिकारियों को जूनियर ग्रेड में प्रमोशन



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के 2017 बैच के सात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नति (प्रमोशन) दी गई है। इनमें स्वर्ण प्रभात, शौर्य सुमन, विनीत कुमार, अंबरीश राहुल, प्रमोद कुमार यादव, मनीष और ललित मोहन शर्मा शामिल हैं।

इन सभी को प्रोन्नति का लाभ एक जनवरी 2026 के प्रभाव से मिलेगा। इस प्रोन्नति के फलस्वरूप उक्त पदाधिकारियों का वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
विदेश सेवा के अधिकारियों को दी गई योजनाओं की जानकारी

दूसरी ओर, प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत भारतीय विदेश सेवा के आए अधिकारियों ने सोमवार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग में भ्रमण किया और विभाग के अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों को श्रमिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस मौके पर विदेश सेवा के अधिकारी अमन पटेल, केशव राज, वैभव कुमार, देविका प्रियदर्शिनी, मयंक भारद्वाज एवं मोनू शर्मा और विभाग के विशेष सचिव सुनील कुमार यादव एवं श्रमायुक्त राजेश भारती मौजूद थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166821