search

स्कूटी पर जा रहे थे पति-पत्नी, पीछे से डंपर चपेट में लेते हुए घसीट ले गया दोनों को; दर्दनाक मौत

Chikheang 2026-1-19 19:57:56 views 525
  

सांकेतिक तस्वीर।  



संस. जागरण, शिकोहाबाद। एटा चौराहा पर सोमवार दोपहर दो बजे मिट्टी से लदे डंपर ने स्कूटी सवार सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और उनकी पत्नी को कुचल दिया। इसके बाद कुछ दूर तक स्कूटी घसीट कर ले गया। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक डंंपर को छोड़ कर भाग गया। वहीं चौराहे पर जाम लग गया।  

प्रोफेसर कालोनी निवासी एके इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य 70 वर्षीय रघुवीर सिंह यादव अपनी 65 वर्षीय पत्नी कमला के साथ खरीदारी कर एटा चौराहा होते हुए घर लौट रहे थे। चौराहे पर मोड़ते समय स्कूटी ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में फिसल गई। इसी दौरान एटा रोड पर जा रहा डंपर स्कूटी पर चढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी डंपर में फंस गई थी। जिससे दूसरा पहिया भी उन पर चढ़ गया। स्कूटी के साथ कुछ दूर तक दंपती घिसटते रहे। दोनों की हादसा स्थल पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। इस कारण 15 मिनट तक घटनास्थल पर जाम लग गया।  

शिकोहाबाद और मक्खनपुर थाने के प्रभारी चमन शर्मा, यातायात निरीक्षक हेमेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाम खुलवाया। प्रोफेसर वर्ष 2005 में सेवानिवृत हुए थे। उनकी पत्नी भी न्यू नारायणी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रह चुकी हैं। उनका इकलौता बेटा राहुल दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है।

इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डंपर की जांच की जा रही है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जानकारी में डंपर आरौंज के पास हाईवे पर अंडरपास निर्माण के लिए मिट्टी लेकर जा रहा था। संबंधित लोगों के पास मिट्टी खनन का अनुमति पत्र है। स्कूटी चला रहे रघुवीर सिंह हेलमेट लगाए हुए थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168939