search

ताजपुर-बख्तियारपुर ग्रीनफील्ड सड़क क‍िनारे बनेगा औद्योगिक क्लस्टर! मंडई वीयर प्रोजेक्‍ट की भी समीक्षा

LHC0088 2026-1-19 18:26:54 views 682
  

मंडई व‍ियर प्रोजेक्‍ट की धीमी गत‍ि पर मुख्‍य सचिव ने जताई नाराजगी। फाइल फोटो  



राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मंडई वीयर परियोजना की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई है। सोमवार को महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वे किसी भी दिन इस परियोजना का औचक निरीक्षण कर सकते हैं।

यह परियोजना फल्गु नदी की सहायक नदियों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य जल संचयन और भू-जल स्तर में सुधार करना है।

इसके पूर्ण होने से जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों में पारंपरिक आहर-पईन प्रणाली को मजबूती मिलेगी। नाॅर्थ कोयल जलाशय परियोजना के बारे में गया के जिलाधिकारी की रिपोर्ट में कहा गया कि 28 जनवरी तक परियोजना में व्यापक प्रगति सुनिश्चित की जाएगी।

यह दशकों पुरानी परियोजना गया और औरंगाबाद जिलों के सूखाग्रस्त इलाकों के लिए वरदान है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि नहरों के नेटवर्क को इस तरह तैयार किया जाए कि खरीफ और रबी, दोनों फसलों के लिए सिंचाई सुनिश्चित हो सके।
ग्रीनफील्‍ड सड़क की प्रगत‍ि से संतुष्‍ट

मुख्य सचिव ने ताजपुर-बख्तियारपुर ग्रीनफील्ड सड़क की वर्तमान प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कारिडोर समस्तीपुर (ताजपुर) को पटना (बख्तियारपुर) से सीधे जोड़ेगा, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी लगभग 2 घंटे कम हो जाएगी।

इस पथ के दोनों ओर औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने पथ निर्माण विभाग को इस सड़क के किनारे सघन पौधारोपण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166791