search

पाकिस्तान: सिरफिरे ने घरेलू विवाद में पूरे परिवार को गोलियों से भूना, पत्नी-बेटी समेत सात लोगों का मर्डर

Chikheang 2026-1-19 12:26:36 views 1037
  

घरेलू विवाद में 7 लोगों की हत्या की (सांकेतिक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने अपने ही परिवार के लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा। इस गोलीबार में परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपने घर के अंदर गोलीबारी की, जिसमें उसकी पत्नी और दो महीने की बेटी सहित सात लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान फारूक उर्फ फारूके के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर घरेलू विवाद के बाद गोलीबारी की, इस दौरान उसने घर में मौजूद परिवार के सदस्यों पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पारिवारिक दुश्मनी

मृतकों में आरोपी के दो भाई और उनकी पत्नियां, साथ ही आरोपी की अपनी पत्नी और उसकी दो महीने की बेटी शामिल हैं। घटना के पीछे का मकसद घरेलू कलह और लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक दुश्मनी बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168874