search

Agniveer Bharti 2026: अग्निवीर रैली भर्ती लखनऊ 6 फरवरी से होगी स्टार्ट, यूपी के इन 13 जिलों के युवा ले सकेंगे भाग

LHC0088 2026-1-19 11:56:43 views 1245
  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन आर्मी में शामिल होने का सपना देख रहे ऐसे युवा जिन्होंने जुलाई 2025 के कॉमन एंट्रेस एग्जाम में भाग लिया था उनके लिए बड़ी खबर है। इंडियन आर्मी की ओर से लखनऊ कैंट में स्थित एएमसी सेंटर एवं कॉलेज स्टेडियम में रैली भर्ती का आयोजन किया। जायेगा यह रैली भर्ती 6 फरवरी से स्टार्ट होकर 20 फरवरी 2026 तक चलेगी।
इन जिलों के अभ्यर्थी लखनऊ रैली भर्ती में ले सकते हैं भाग

आपको बता दें कि इंडियन आर्मी अग्निवीर लखनऊ रैली भर्ती में उत्तर प्रदेश के 13 जनपदों के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। यह जिले कन्नौज, चित्रकूट, औरेया, महोबा, हमीरपुर, बांदा, कानपुर देहात, गोंडा, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ हैं।
एडमिट कार्ड ईमेल से होंगे प्राप्त

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड ईमेल से प्राप्त होंगे। सभी अभ्यर्थी रैली भर्ती के लिए एडमिट कार्ड की प्रति एवं वैलिड पहचान पत्र व आवश्यक दस्तावेजों के साथ तय सेंटर एवं तिथि पर भर्ती के लिए रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थी रैली भर्ती में शामिल होने के लिए सभी आवश्यक डॉक्युमेंट अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं ताकी आपका वेरिफिकेशन हो सके।

  
रैली भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए 6 फरवरी को सभी 13 जनपदों के लिए ट्रेड्समैन पदों के लिए भर्ती होगी। अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल पदों के लिए के लिए भर्ती का आयोजन 7 फरवरी को होगा। 8 फरवरी को लखनऊ, बांदा, उन्नाव, कन्नौज, चित्रकूट, कानपुर देहात, औरेया जिलों के अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल पदों की भर्ती आयोजित होगी। अन्य डेट्स की जानकारी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड व इंडियन आर्मी के हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IAF Agniveer Vayu Recruitment: एयरफोर्स अग्निवीर वायु पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166667