search

नमकीन के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान, दमकल की दो गाड़ियों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

deltin33 2026-1-19 10:56:59 views 1269
  



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जनता रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में नमकीन के गोदाम में आग लगने से लाखों रूपये का माल जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 30 लख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

थाना जनकपुरी क्षेत्र के आशा माडर्न इंटरनेशनल स्कूल के सामने उत्तम विहार निवासी दिशा गुप्ता का दुर्गा प्रोडक्ट के नाम से नमकीन का गोदाम है। शनिवार रात कर्मचारी गोदाम बंद कर घर चले गये थे। इसके कुछ देर बाद ही गोदाम में आग लग गई। पड़ोसियों ने फोन कर घटना की सूचना गोदाम स्वामी को दी तो वह आनन फानन में गोदाम पर पहुंचे लेकिन तब तक आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी।

गोदाम स्वामी ने दमकल विभाग को सूचना दी तो दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने में जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

गोदाम स्वामी दिशा गुप्ता के पति दिवाकर गुप्ता ने बताया कि चार महीने पहले ही गोदाम शुरू किया था, जिसमें पैकिंग मशीन, कच्चा माल व तैयार माल था जोकि जलकर बर्बाद हो गया। गोदाम में खड़ी एक मोटरसाइकिल भी जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आग से लगभग 30 लाख का नुकसान हो गया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि नमकीन के गोदाम में आग की सूचना पर दो फायर टेंडर भेजी गई थी। एक घंटे में आग बुझ सकी। आग शार्ट सर्किट से लगी है। इसके अलावा जानकी धाम कालोनी स्थित मंदिर में जलता दिया छोड़ने से आग लग गई थी, जिससे अधिक नुकसान नहीं हुआ।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477838