search

Samruddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश का सीतामढ़ी दौरा, 554 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

Chikheang 2026-1-19 10:27:09 views 1233
  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। समृद्धि यात्रा के चौथे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थोड़ी ही देर में सीतामढ़ी जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बेलसंड के चंदौली गांव पहुंचेंगे।

इस दौरान वे करीब 554 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इसमें बागमती नदी पर बना आरसीसी पुल और ढ़ाई किलोमीटर बांध सुदृढ़ीकरण व कालीकरण शामिल हैं।

वे विद्यालय परिसर में नक्षत्र वन का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही विद्यालय परिसर में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न समूहों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले की स्थानीय पुलिस के अलावा मुजफ्फरपुर और वैशाली से करीब ढ़ाई सौ पुलिस अधिकारी और जवान बुलाए गए हैं।

जिला और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हैं। संबंधित मार्ग पर करीब 100 -100 मीटर की दूरी की पर जवान तैनात किए गए हैं। विद्यालय की रंगाई-पुताई के साथ साथ वर्षों से बंद पड़े बस पड़ाव को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

बागमती के तटबंध सज-धजकर तैयार है। की भी मरम्मत कराई जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बेलसंड को दुल्हन की तरह तैयार किया गया है। परिसर में कई स्टॉल बनाए जा रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168847