search

यूएई के राष्ट्रपति नाहयान आज आएंगे भारत, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Chikheang 2026-1-19 05:57:09 views 1162
  

यूएई के राष्ट्रपति का भारत दौरा। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 19 जनवरी यानी सोमवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

उनका भारत दौरा मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका संबंधों में भारी तनातनी, यमन को लेकर सऊदी अरब और यूएई के बीच बढ़ता तनाव और गाजा में अस्थिर राजनीतिक परिदृश्य के बीच हो रहा है। नाहयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं।
किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा उद्योग सहयोग और ऊर्जा पहलों पर चर्चा होने की संभावना है। यह यूएई के नेता का भारत में शीर्ष पद संभालने के बाद तीसरा आधिकारिक दौरा होगा और पिछले 10 वर्षों में देश का पांचवां दौरा होगा।
\“नई संभावनाएं तलाशने का मौका\“

भारत और यूएई के बीच 2022 में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के बाद द्विपक्षीय व्यापार और जनसंपर्क में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच नई संभावनाओं को तलाशने का अवसर प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें: लंबे अरसे बाद विदेशी जमीन पर भारतीय कंपनियों ने की तेल भंडार की खोज, क्या मिलेगा फायदा?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168836