search

CM Nitish Kumar की समृद्धि यात्रा आज पहुंचेगी सीतामढ़ी, करोड़ों की योजनाओं की सौगात; बागमती पुल का करेंगे उद्घाटन

Chikheang 2026-1-19 05:57:07 views 1183
  

आज सीएम पहुंचेंगे सीतमढ़ी। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। समृद्धि यात्रा (Bihar CM yatra) के चौथे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को सीतामढ़ी पहुंच रहे हैं। वे सुबह 11 बजे चंदौली पुल के पास सीधा हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

सुबह के 11:15 बजे बेलसंड-मीनापुर पथ में 7089.38 लाख की लागत से बने चंदौली बागमती नदी घाट उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बागमती नदी तटबंध का निरीक्षण करने के बाद सीधा हित नारायण इंटर स्तरीय विद्यालय चंदौली के लिए प्रस्थान करेंगे।

यहां नक्षत्र वाटिका का उदघाटन के बाद पुस्तकालय, बौधायन लाइव क्लासेज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद स्कूल परिसर में ही सरकार प्रायोजित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न स्टाल का निरीक्षण करेंगे।

इस दौरान 346 करोड़ की लागत से विभिन्न 41 योजनाओं का शिलान्यास एवं 208.12 करोड़ की लागत से नवनिर्मित कुल 26 योजनाओं का उदघाटन करेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद स्कूल के सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इसे लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। बेलसंड से लेकर जिला मुख्यालय तक सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी रिची पांडेय व एसपी अमित रंजन समेत वरीय अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा आदि शामिल होंगे।
आयुक्त ने किया तैयारियों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। प्रमंडलीय आयुक्त गिरवल दयाल सिंह ने डीएम, एसपी व अधिकारियों की टीम के साथ चंदौली में बने मीटिंग कक्ष, स्टाल सेंटर, नक्षत्र वाटिका, पुस्तकालय, बौधायन लाइव क्लास आदि को देखा। इस दौरान सुरक्षा को लेकर की गई तैयारियों में बारे में जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने हितनारायण इंटर स्तरीय स्कूल में बने जनसंवाद स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिए। साथ ही यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली।
ढाई घंटे के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शिवहर के लिए करेंगे प्रस्थान

बताया गया है कि मुख्यमंत्री का आगमन हेलीकॉप्टर से सीधा चंदौली पुल के पास बने हेली पैड पर होगा। यहां से सड़क मार्ग होते हुए चंदौली पुल तक पहुंचेगे और नवनिर्मित पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही बागमती नदी तटबंध का निरीक्षण करेंगे। यहां से सड़क मार्ग होते हुए हितनारायण इंटर स्तरीय विद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।

विद्यालय परिसर में नक्षत्र वाटिका का उदघाटन, पुस्तकालय का उदघाटन, बौधायन लाइव क्लासेज का निरीक्षण करने के बाद विभिन्न योजनाओं को शिलान्यास व उदघाटन करेंगे। यहां लगे विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकरी योजनाओं के स्टाल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सभा स्थल पहुंच जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेगे। यहां बने मीटिंग हाल में समीक्षा बैठक के बाद शिवहर के लिए प्रस्थान करेंगे।
208.12 करोड़ की लागत से 26 योजनाओं का उद्घाटन
योजना का नाम (लागत लाख में)

  • बेलसंड-मीनापुर पथ में चंदौली घाट पुल - 7089.38 लाख
  • रसलपुर-गाढ़ा पथ में आरसीसी पुल - 955.42 लाख
  • हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गजहरवा - 75.00 लाख
  • हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्री फैब मधुबन - 42.84 लाख
  • हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्री फैब फतहपुर - 42.84 लाख
  • हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्री फैब मधौलसानी - 42.84 लाख
  • मॉड्यूलर आपरेशन थियेटर - 51.60 लाख
  • मोहिनी मंडल सामुदायिक भवन - 28.94 लाख
  • सिरखिरिया पंचायत सरकार भवन - 310.40 लाख
  • कठौर पंचायत सरकार भवन - 306.53 लाख
  • बघाड़ी पंचायत सरकार भवन - 313.56 लाख
  • मॉडल थाना भवन सुप्पी - 577.02 लाख
  • भिट्ठा माडल थाना भवन - 390.61 लाख
  • नक्सल थाना भवन चोरौत- 304.81 लाख
  • नक्सल थाना भवन गाढ़ा - 289.74 लाख
  • चलंत विधि विज्ञान प्रयोगशाला - 39.00 लाख

346 करोड़ की लागत से 41 योजनाओं का शिलान्यास
योजना का नाम (लागत लाख में)

  • प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन बथनाहा - 1662.10 लाख
  • प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन परिहार -1662.10 लाख
  • प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन बैरगनिया -1662.10 लाख
  • प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन रीगा - 1662.10 लाख
  • प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन सोनबरसा - 1662.10 लाख
  • प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन मेजरगंज - 1662.10 लाख
  • प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन सुरसंड - 1662.10 लाख
  • प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन पुपरी - 1662.10 लाख
  • प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन डुमरा - 1662.10 लाख
  • प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन सुप्पी - 1662.10 लाख
  • प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन चोरौत - 3074.17 लाख
  • प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन परसौनी - 3074.17 लाख
  • जिला अतिथि गृह में 12 कमरों का निर्माण - 944.13 लाख
  • पंचायत सरकार भवन कौड़िया रायपुर - 753.00 लाख


यह भी पढ़ें- नरकटियागंज सुगर मिल के कचरे से बनेगी गैस, CM नीतीश कुमार ने किया कुमारबाग CBG प्लांट का दौरा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168839