search

ब्रजघाट पर फिर लगा भीषण जाम, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर घंटों फंसे वाहन; लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

deltin33 2026-1-19 05:26:30 views 812
  

ओवर ब्रिज के पास रविवार की शाम लगे जाम ने लोगों को बेहाल कर दिया।  



संवाद सहयोगी, ब्रजघाट। हाईवे पर टोल प्लाजा एवं अल्लाबक्ख्शपुर के पास बन रहे ओवर ब्रिज के पास रविवार की शाम लगे जाम ने लोगों को बेहाल कर दिया। चंद कदमों की दूरी तय करने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एंबुलेंस भी जाम में फसी नजर आई।

दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद आदि स्थानों पर नौकरी करने वाले लोग शनिवार एवं रविवार का अवकाश होने के कारण अधिकांशत अपने घरों को आ जाते हैं। इसके बाद वह सोमवार को नौकरी पर जाने के लिए रविवार की देर शाम तक एनसीआर में वापस पहुंच जाते हैं।

इसी कड़ी में रविवार की शाम लोगों की वापसी शुरू हुई तो ब्रजघाट स्थित टोल प्लाजा से लेकर दिल्ली लखनऊ हाईवे पर अल्लाबक्ख्शपुर के पास बन रहे ओवर ब्रिज तक वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यहां लंबी लाइन लग गई। इस दौरान एंबुलेंस तक जाम में फस गई। इसके कारण चंद मिनटों की दूरी तय करने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम को बढ़ता देख अनेक राहगीर पलवाड़ा- सलारपुर मार्ग से निकलकर डहराकुटी से होते वैठ पहुंचकर पुन: हाईवे पर पहुंच गए। वहीं जाम के झाम को समाप्त कराने के लिए पुलिस लगातार प्रयास करती रही। बता दे कि ओवर ब्रिज निर्माण के कारण यहां रास्ता संकरा हो गया है, जिसके कारण यहां हर समय जाम बना रहता है तो वहीं रविवार की देर शाम को यह भयंकर रूप धारण कर लेता है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी: पुरुषों पर महिलाओं की फोटो, नाबालिग और मृतक भी दर्ज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477720