search

कांग्रेस विधायक की महिलाओं पर टिप्पणी के लिए माफी मांगें राहुल गांधी- मोहन यादव

Chikheang 2026-1-19 01:56:12 views 1256
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि दतिया जिले के भांडेर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बैरया के महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से पूरे देश से माफी मांगने को कहा है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) हेलीपैड पर उतरने के बाद मीडिया से कहा कि बयान कांग्रेस की नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है।

यह वजह है कि वह हमेशा माता-बहनों का अपमान करते हैं। वह रविवार को उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान की बेटी के विवाह समारोह में आए थे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रविवार दोपहर 3:15 बजे शहर पहुंचे। उन्होंने कानपुर और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में हो रहे विकास कार्य और कानून व्यवस्था की तारीफ की, कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

इसे पहले उनका स्वागत प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मेयर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, सांसद रमेश अवस्थी व अन्य भाजपा नेताओं ने किया।

इसके बाद सीएसए परिसर में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद जैसे ही वह समारोह में शामिल होने को चले तो पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का काफिला सीएसए परिसर पहुंच गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168833