deltin33 • 2026-1-18 19:57:44 • views 758
80.73 करोड़ से पांच प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति।
जागरण संवाददाता, बस्ती। शासन स्तर से 80.73 करोड़ की लागत से बस्ती मंडल की प्रमुख पांच सड़कों के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण की स्वीकृति मिली है। जिन सड़कों का कायाकल्प किया जाना है, उनमें तीन सड़कें बस्ती जनपद की हैं और दो सिद्धार्थनगर की।
बस्ती का पैकौलिया शिवाघाट मार्ग, सोनहा शिवाघाट मार्ग, सर्किट हाउस होते हुए मंडलायुक्त कार्यालय का चौड़ीकरण और सिद्धार्थनगर का तेलोरा लक्ष्मीगंज मार्ग व उसका अजगरा धर्मसिंहवा मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुदान संख्या 58 के अंतर्गत राज्य सड़क निधि से बस्ती मंडल की पांच सड़कों के चौड़ीकरण एंव सुदृढ़ीकरण के लिए अस्सी करोड़ तिहत्तर लाख इकतालिस हजार की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति राज्यपाल से मिली है। जिसके क्रम में सात करोड़ 88 लाख 57 हजार रुपये धनराशि अवमुक्त की गई है।
सभी सड़कें तीन से साढ़े तीन मीटर चौड़ी हैं, जो सात मीटर चौड़ी की जाएंगी। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड से यह सड़क बनेगी।
सर्किट हाउस की सड़क को चौड़ीकरण करने का निर्देश मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में आगमन के दौरान दिया था। पिछले वर्ष इसका प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा गया था।
इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण
कार्य का नाम लंबाई (किमी में) लागत (लाख में)
अमहट-सर्किट हाउस मार्ग, बस्ती
0.810
227.99
पैकौलिया-शिवाघाट मार्ग, बस्ती
9.385
2182.67
सोनहा-शिवाघाट मार्ग, बस्ती
7.000
1667.24
तेलौरा-लक्ष्मी गंज मार्ग, सिद्धार्थनगर
10.000
2332.73
उसका-अजगरा धर्मसिंहवा मार्ग
5.300
1662.78
क्या कहते हैं अधिकारी
राज्य सड़क निधि से बस्ती मंडल की पांच सड़कें चौड़ीकरण की जाएंगी। यह सभी सड़कें सात मीटर चौड़ी होंगी। जिसमें एक सड़क अमहट घाट से सर्किट हाउस होते हुए मंडलायुक्त कार्यालय तक की है। इसके लिए बहुत पहले प्रस्ताव भेजे गए थे। निविदा प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन सड़कों पर कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। -आनंद कुमार, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बस्ती मंडल। |
|