search

अटल टनल के पास लापता हुआ था गाजियाबाद का युवक, खोज अभियान के बाद शव बरामद

LHC0088 2026-1-18 18:28:15 views 1098
  

अटल टनल के पास लापता हुए व्यक्ति का शव बरामद (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, मनाली। शनिवार को अटल टनल के पास लापता हुए व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान आकाश यादव पुत्र ज्ञानद्रा यादव निवासी ग्राम शाहपुर बाहेंता, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर बीआरओ द्वारा लाहुल स्पीति पुलिस को उक्त व्यक्ति के बारे गुम होने की सूचना दी गई थी।

सूचना मिलते ही लापता व्यक्ति की खोज के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय निवासियों द्वारा संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया। खोज अभियान रात तक जारी रहा लेकिन लापता व्यक्ति का पता नहीं चल सका।

रविवार सुबह बचाव अभियान पुनः शुरू किया गया। खोज के दौरान, लापता व्यक्ति उत्तरी पोर्टल पहाड़ी क्षेत्र में मृत पाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरएच केलंग ले जाया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166670