search

तेजस्‍वी पर JDU का करारा पलटवार; माता-पिता के शासनकाल की दिलाई याद, जीरो टोलरेंस पॉलिसी की चर्चा

deltin33 2026-1-18 18:28:14 views 1256
  

लालू प्रसाद व तेजस्‍वी यादव पर जदयू का पलटवार।  



राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को कहा कि अपराध पर नीतीश सरकार की जीरो टाॅलरेंस नीति आज भी बरकरार है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर इस संबंध में भ्रामक आरोप लगा रहे हैं। नीतीश सरकार वर्ष 2005 से ही अपराध पर अपनी जीरो टाॅलरेंस नीति पर अडिग है और इसे सख्ती से लागू करती रही है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश सरकार में, लालू-राबड़ी की सरकार की तरह अपराधियों को संरक्षित नहीं किया जाता और न ही आपराधिक मामलों को लटकाने, अटकाने और भटकाने की नीति अपनाई जाती।
दोष‍ियों को क‍िया जाता है दंड‍ित

वर्तमान सरकार में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आपराधिक घटनाओं के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होती है। दोषियों को समयबद्ध रूप से दंडित किया जाता है।  

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जिस मधेपुरा की घटना का जिक्र कर रहे हैं, उस मामले में सरकार ने एसआईटी का गठन किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया।

ठीक उसी प्रकार, खगड़िया की घटना में प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। नीट छात्रा के साथ हुई घटना अत्यंत दुखद है।

इस मामले पर भी सरकार की गहनता से जांच जारी है। हास्टल संचालक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जांच के बाद जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि तेजस्‍वी यादव ने एक्‍स पर पोस्‍ट कर सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्‍होंने एनडीए की डबल इंजन सरकार पर भ्रष्‍टाचारियों, अपराध‍ियों व बलात्‍कारियों का विश्‍वसनीय उपकरण बता दिया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477720