search

क्या आपका भी जन्म फरवरी की इन तारीखों पर हुआ है? चंद्र देव की कृपा से मेंटल स्ट्रेस होगा दूर

cy520520 2026-1-18 17:28:21 views 470
  

मन के कारक चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें? (Image Source: AI-Generated)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी का महीना कई जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। ग्रहों की चाल बदलने से कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

  

ज्योतिषियों की मानें तो फरवरी महीने में कई जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से न केवल मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा, बल्कि, कई राशि के जातकों को शुभ कामों में सफलता मिलेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
चंद्र देव

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक कहा जाता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। वहीं,  वृषभ राशि के जातकों को चंद्र देव हमेशा शुभ फल देते हैं। देवों के देव महादेव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। सफेद चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्र देव की कृपा बरसने से जातक को शुभ कामों में सफलता मिलती है। मन प्रसन्न रहता है। बिगड़े काम बनते हैं।  
शुभ मूलांक

मूलांक 2 के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं। अतः मूलांक 2 के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मूलांक 2 के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही  शुभ कामों में सफलता मिलती है।
लकी मूलांक

जिन जातकों का जन्म 02, 11 और 20 तारीख के दिन हुआ रहता है। उनका मूलांक 2 होता है। यह मूलांक चंद्र देव को बेहद प्रिय है। फरवरी महीने में 02, 11 और 20 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। फरवरी महीने में रोजाना भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें- रिश्तों में समर्पण, पर अधूरा रह जाता है इस मूलांक की लड़कियों का प्रेम, लव लाइफ में रहती है उथल-पुथल

यह भी पढ़ें- क्रांतिकारी होते हैं मूलांक 4 वाले, राहु चमकाएगा किस्मत, जानें सफलता के ये गुप्त नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164216