search

कैथल में 11 एकड़ में बन रही नई सब्जी मंडी, चार-दीवारी का कार्य हुआ पूरा; शहर को मिलेगा जाम से छुटकारा

deltin33 2026-1-18 14:58:13 views 445
  

11 एकड़ में बनकर तैयार हो रही नई सब्जी मंडी, चार-दीवारी का कार्य हुआ पूरा। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, कैथल। अतिरिक्त अनाज मंडी के नजदीक नई सब्जी मंडी 11 एकड़ में बनकर तैयार हो रही है। छह एकड़ को कवर करने के लिए पहले चरण का टेंडर होने के बाद कार्य चल रहा है। अब तक चार-दीवारी का कार्य पूरा हो चुका है। शैड़ बनाने का कार्य चल रहा है। मंडी में कुल 48 दुकानें बनाई जाएंगी, ज्यादा संख्या में दुकानों के बनने से आढ़त का कार्य करने वाले लोगों को फायदा होगा।

बता दें कि इस समय रेलवे स्टेशन के नजदीक सब्जी मंडी है, जो एक एकड़ से भी कम जगह में है। यहां हर समय जो की स्थिति रहती है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण काफी देर तक लोगों को जाम से गुजरना पड़ता है।

इसके साथ-साथ साफ-सफाई का भी अभाव है। वर्षा के दिनों में तो यहां लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। सब्जी मंडी रोड पर अतिक्रमण भी काफी ज्यादा है, इससे आमजन परेशान है।
अब शहर में कई जगहों पर चल रही है अलग-अलग सब्जी की मार्केट

शहर के चांदनी चौक पर सबसे पुरानी अनाज मंडी है। यहां इन दिनों तीन दुकानदार सब्जी बेचने का कार्य करते हैं, इसके अलावा शहर के सेक्टर 18, 19, सेक्टर 20, 21 में भी अलग-अलग सब्जी की दुकानें लगाई जा रही है।

शहर के मॉडल टाउन जींद रोड, चंदाना गेट, कुतुबपुर रेलवे फाटक पर सब्जियों की दुकानें लगाई जा रही है। एक ही जगह पर नई सब्जी मंडी के बनने से काफी सुविधा होगी। लोगों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी। शहरवासियों की लंबे समय से यह डिमांड भी थी। अतिरिक्त अनाज मंडी 89 एकड़ में चल रही है। इसके नजदीक ही सब्जी मंडी बनने से काफी सुविधा होगी।
11 एकड़ में बनकर तैयार हो रही सब्जी मंडी: सतपाल

मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सतपाल ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी शहर के बीचो-बीच है, जो भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में है। यहां जाम की स्थिति रहती है। सब्जी मंडी को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा।

जींद रोड पर अतिरिक्त अनाज मंडी के नजदीक सब्जी मंडी के लिए जगह को फाइनल होने के बाद कार्य चल रहा है। अब तक चार-दीवारी का कार्य पूरा हो चुका है। शैड़ बनाया जा रहा है। इस मंडी के बनने से काफी फायदा शहरवासियों को होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477666