search

वाराणसी में गलन का असर बरकरार, कोहरा लेने लगा वि‍दायी, मौसम व‍िभाग की र‍िपोर्ट भी देख लें

cy520520 2026-1-18 11:26:40 views 710
  

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में कोहरा सुबह ही खत्‍म हो जा रहा है।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में गलन का असर लगातार बना हुआ है। न्‍यूनतम तापमान में एक ड‍िग्री का इजाफा होने के बाद भी गलन से खास राहत नहीं है। मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर बनने के साथ ही अब गलन का दौर कुछ कम होने जा रहा है। हालांक‍ि पछुआ हवाओं का जोर रहा तो गलन का प्रकोप आगे भी बना रह सकता है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में पछुआ हवाओं का जोर फगुआ का अहसास कराने लगेगा।  

रव‍िवार की सुबह आसमान में कोहरे का असर रहा और द‍िन चढ़ने के साथ ही कोहरे का प्रकोप भी कम होने लगा। सात बजे के बाद कोहरे का प्रकोप खत्‍म हुआ तो वातावरण में धूप खि‍लने से गलन का असर भी खत्‍म होने लगा। धूप ख‍िली तो धूप भी सेंकने नि‍कले और गलन से राहत तलाशते नजर आए। मौसम व‍िभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पहाड़ों पर पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर गुजरने की वजह से गलन का असर कुछ द‍िन और बना रह सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्रों में भी इसका असर बना हुआ है।  

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 21.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.3 डि‍ग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 6.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.6 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज क‍िया गया। आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 65% और अध‍िकतम 92% दर्ज की गई। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से मैदानी क्षेत्रों में गलन का असर बना हुआ है। अब आगे पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर होने पर ही मैदानी क्षेत्रों में असर हो सकता है। लेक‍िन अब पछुआ हवाओं के जोर के बीच फगुआ हवाओं का असर भी फरवरी माह की शुरुआत के साथ ही असर करने लगेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164198