search

बाजार से लौटते समय पूर्व प्रधान घनश्याम चौधरी की सड़क हादसे में मौत, गांव में छाया मातम

deltin33 2026-1-18 10:57:45 views 798
  

घनश्याम चौधरी की फाइल फोटो। जागरण



जागरण संवाददाता, महराजगंज। बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे पूर्व प्रधान की शनिवार रात सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

भिटौली थाना क्षेत्र के करमही गांव निवासी व पूर्व प्रधान घनश्याम चौधरी शनिवार की रात पुरैना बाजार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुरैना खंडी चौरा के पास निचलौल मार्ग पर नहर के समीप तेज रफ्तार अज्ञात दोपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों व स्वजनों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें- महराजगंज सड़क हादसे में दूसरे घायल युवक ने तोड़ा दम, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

पूर्व प्रधान के असामयिक निधन से क्षेत्र ने एक जनप्रिय व अनुभवी समाजसेवी को खो दिया है। उनके निधन से ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है। सूचना पर घुघली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477640