search

रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं की कार को मारी टक्कर, एक महिला की मौत; हसनपुर में हादसा

Chikheang 2026-1-18 10:57:44 views 1248
  

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। जागरण



जागरण संवाददाता, हसनपुर। गंगा स्नान करके अपने गांव लौट रहे श्रद्धालुओं की इको कार में कोहरे में रोडवेज ने साइड मार दी। जिसमें कार पलटने से एक महिला श्रद्धालु की मृत्यु हो गई। जबकि, चार श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में इलाज चल रहा है।
हसनपुर संभल मार्ग पर सैदनगली-ढक्का मोड़ के बीच हुआ हादसा

जनपद संभल के थाना हजरत नगर गढ़ी के गांव रहटोल निवासी सतवीर सिंह अपनी पत्नी उषा देवी गांव निवासी महिला मोहनवती, सावित्री तथा रामपाल सिंह के साथ इको कार में सवार होकर गंगा स्नान करने ब्रजघाट आए थे। गंगा स्नान करके रविवार सुबह करीब आठ बजे वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में जब वह सैदनगली और ढक्का मोड़ के बीच पहुंचे तो विपरीत दिशा से आई रोडवेज ने साइड मार दी, जिससे कार पलट गई।
पति समेत अन्य श्रद्धालु घायल

इस हादसे में 40 वर्षीय उषा देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि, पति समेत अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से हसनपुर अस्पताल भिजवाया। महिला ने अपने पीछे छह बेटी, एक बेटे को छोड़ा है। उधर टक्कर के बाद रोडवेज लेकर चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने कार को सीधा करके श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।

थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मृत्यु हुई है। दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- छह फीट गहरी खाई में गिरी मैक्स पिकअप, एक की मौत और चार घायल; अमरोहा में कोहरे के कारण हादसा

यह भी पढ़ें- अमरोहा में अब घर-दुकान का नाम चढ़वाना हुआ महंगा, नगर पालिका ने लागू की नई नामांतरण नियमावली!
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168768