search

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कोहरे का कहर: 15 से अधिक वाहन भिड़े, पांच घायल

Chikheang 2026-1-18 09:56:31 views 644
  

हादसे के क्षतिग्रस्त वाहन।



जागरण संवाददाता, अमरोहा। Amroha Accident: जिले के गजरौला में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर घने कोहरे के चलते एक के बाद एक 15 से अधिक वाहन टकरा गए। यह हादसा गांव शहबाजपुर डोर के पास हुआ। सुबह लगभग सात बजे गांव में हाईवे पर मुरादाबाद की तरफ से दिल्ली जाने वाली साइड पहले एक के बाद एक 11 वाहन टकरा गए। इनमें ट्रक, रोडवेज बस, कार, पिकअप व ट्रैक्टर ट्रॉली शामिल हैं।

हादसे में सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस साइड भिड़े वाहनों में तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि वाहनों की रफ्तार धीमी रही। परंतु ब्रेक लगाने के बाद भी वह फिसलते हुए एक दूसरे से जा टकराए।
कोहरे के चलते एक के बाद एक छह-सात वाहन टकरा गए

इसी गांव में लगभग साढ़े सात बजे पहले घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाली साइड पर भी कोहरे के चलते एक के बाद एक छह-सात वाहन टकरा गए। जिसमें दो लोग मामूली रूप से घायल हुए थे। दोनों स्थान पर हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वाहन भी थम गए। दोनों तरफ जाम लग गया था।
पुलिस ने क्रेन की मदद से हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवा कर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। लगभग एक घंटा तक हाईवे पर जाम जैसे हालात रहे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कोहरे के चलते 15 से अधिक वाहन टकराए हैं। पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, यातायात व्यवस्था सुचारू करा दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168768